Latest news
महंगाई का झटका : LPG गैस सिलिंडर के बढ़े दाम, जानिए नए रेट रैपर और सिंगर बादशाह ने अपने नए सांग ‘टटीरी’ पर उठे विवाद पर मांगी माफी पंजाब में बिजली हुई सस्ती : बिजली दरों में 1.5 रुपये प्रति यूनिट तक की हुई कमी कनाडा में पंजाबी मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल का हुआ मर्डर , चाकू से हुई हत्या महेंद्र सिंह धोनी की गाड़ी का कटा चालान, इतना लगा फाइन जालंधर में डॉक्टर के घर फायरिंग करने के दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद ईरान–इस्राइल तनाव के बीच पंजाबी गायक एमी विर्क का परिवार यूएई में फंसा जालंधर में निर्माणाधीन पुल के पास बने गहरे गड्ढे में बाइक गिरने से युवक की दर्दनाक मौत जालंधर में एसीपी और एसएचओ पर गिरी गाज, दोनों सस्पेंड ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की इजरायल और अमेरिकी हमले में मौत

India Living News

Hot News
You are currently viewing डिजिटल मीडिया एसोसिएशन ने की जालंधर के डीसी श्री घनश्याम थोरी से मुलाकात, DC साहिब ने किया पत्रकार अमन गुप्ता को आर्थिक सहयोग व हर संभव मदद देने का एलान
Now sewa kendra will be open from 9 am to 4 pm, Payment of fees from P.O.S.machines will be done

डिजिटल मीडिया एसोसिएशन ने की जालंधर के डीसी श्री घनश्याम थोरी से मुलाकात, DC साहिब ने किया पत्रकार अमन गुप्ता को आर्थिक सहयोग व हर संभव मदद देने का एलान

जालंधर( अनुराग ) : डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (रजि.) के चैयरमेन अमन बग्गा, अध्यक्ष शिन्दरपाल सिंह चाहल, स्क्रीनिंग कमेटी हेड परमजीत सिंह, वरिष्ठ पत्रकार अजित सिंह बुलंद ने जालंधर के DC श्री घनश्याम थोरी जी से वीरवार शाम 5 बजें ख़ास मुलाकात की।इस मौके डीएमए के पदाधिकारियों ने डीसी साहिब को 23 मार्च को फुटबॉल चौक में सड़क हादसे में बुरी तरह से घायल हुए पत्रकार अमन गुप्ता के इलाज के लिए मदद करने की अपील की।तकरीबन आधे घंटे की हुई इस मीटिंग में कई मुद्दों पर चर्चाएं हुई।वही इस अवसर पर DC साहिब ने अमन गुप्ता के साथ हुई दुखद दुर्घटना पर चिंता व्यक्त की।

इस मौके डीसी साहिब ने कहा कि 26 मार्च को अमन गुप्ता के परिवार के एकाउंट नम्बर में आर्थिक सहायता डिपॉजिट करवा दी जाएगी।वही इस मौके डीसी साहिब ने जिला मेडिकल कमिश्नर श्री मति ज्योति शर्मा की जिम्मेदारी लगाई कि वह अस्पताल से सम्पर्क करके अमन गुप्ता की हर संभव मदद के लिए जरूरी कदम उठाए।वही इस मौके डीएमए के चैयरमैन अमन बग्गा और अध्यक्ष शिन्दरपाल सिंह चाहल समेत सभी पदाधिकारियों ने डीसी साहिब का दिल की गहराइयों से धन्यवाद किया।उन्होंने कहा कि DMA की तरफ से भी वीरवार को तकरीबन 25000 रुपये अमन गुप्ता के परिवार को सौंपे जा रहे है। और भविष्य में और भी आर्थिक सहयोग देने का प्रयास किया जाएगा।

 


Leave a Reply