चंडीगढ़ : आपको बता दे कि 1992 पंजाब बैच के आईपीएस अधिकारी गौरव यादव ने मंगलवार को पंजाब DGP का अतिरिक्त प्रभार संभाल लिया है। बता दे कि पंजाब के मौजूदा डीजीपी वीके भावरा दो महीने की छुट्टी पर चले गए हैं। उन्होंने पंजाब सरकार से केंद्र में भी भेजने का अनुरोध किया था। यूपीएससी को नए डीजीपी के नामों का पैनल भेजने से पहले पंजाब सरकार ने गौरव यादव को नया कार्यकारी डीजीपी नियुक्त किया था। वहीँ गौरव यादव अभी तक मुख्यमंत्री के विशेष प्रिंसिपल सेक्रेटरी का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे थे। बता दे कि उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के निवासी और 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी गौरव यादव बक्शा थाना क्षेत्र के बेलापार गांव निवासी हैं। गौरव पंजाब पुलिस में अब तक विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं। वो शिअद-भाजपा गठबंधन सरकार के समय भी कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं।