Latest news
प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल...

India Living News

Hot News
You are currently viewing डिप्टी कमिश्नर जसप्रीत सिंह राष्ट्रीय राजमार्गस्थित मकसूदां बाइपास पर 30 मीटर की ऊंचाई पर तिरंगा फहराते हुए
Deputy commissioner Jaspreet Singh hoisting the tricolor at a height of 30 meters on the Maqsood bypass on the National Highway.

डिप्टी कमिश्नर जसप्रीत सिंह राष्ट्रीय राजमार्गस्थित मकसूदां बाइपास पर 30 मीटर की ऊंचाई पर तिरंगा फहराते हुए

जालंधर : डिप्टी कमिश्नर जसप्रीत सिंह की उपस्थिति में आज राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित स्थानीय मकसूदां बाईपास पर 30 मीटर की ऊंचाई पर देश का राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ को समर्पित सीटी ग्रुप के सहयोग से तिरंगा फहराने के लिए करवाए गए कार्यक्रम के दौरान डिप्टी कमिश्नर ने देश के स्वतंत्रता संग्राम के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान शहीदों को याद किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगभग 100 फीट की ऊंचाई पर फहराया गया तिरंगा लाखों लोगों द्वारा देखा जाएगा जिससे उनकी देशभक्ति की भावना और मजबूत होगी।

उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए युवाओं को उनके पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के अतुलनीय बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता, जिनकी शहादत से आज हम आजाद फिजा में सांस ले रहे हैं।

भारत को शहीदों के सपनों का देश बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान करते हुए जसप्रीत सिंह ने कहा कि युवाओं को देश के विकास में रचनात्मक योगदान देते हुए देश को प्रगति की ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए ठोस प्रयास करने चाहिए। इस बीच, सी.टी पब्लिक के छात्रों द्वारा बैनर से आम जनता को ‘सिंगल यूज प्लास्टिक’ का उपयोग न करने के बारे में जागरूक किया। वहीं डिप्टी कमिश्नर जसप्रीत सिंह को भी सीटी समूह के पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया। कार्यक्रम का समापन छात्रों द्वारा गाए गए राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस मौके पर नायब तहसीलदार मनदीप सिंह, जनरल मैनेजर पीएसडीएम सूरज क्लेयर, सीटी ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. मनबीर सिंह, वाइस चेयरमैन हरप्रीत सिंह, कैंपस डायरेक्टर डॉ. योगेश छाबड़ा, सीटी स्कूल के छात्र-छात्राएं व कर्मचारी मौजूद रहे।

 


Leave a Reply