Latest news
दर्दनाक हादसा : मनाली से लौट रहे युवक की मौत, ट्रक में घुसी बाइक डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा के अपमान पर प्रदर्शन : जालंधर में बंद का दिखा पूरा असर 10 सितम्बर को जालंधर बंद का ऐलान ! स्कूल-कॉलेज खुले रहेंगे या छुट्टी? पढ़ें खबर पंजाब सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन , CM आवास कूच पर पुलिस ने चलाया वाॅटर कैनन मलेशिया में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त , मेडिकल स्टाफ समेत 5 लोग थे सवार वाहन चालक ध्यान दे : जालंधर ट्रैफिक पुलिस अब बॉडी कैमरे से होगी लैस एयर शो के दौरान यूनानी वायुसेना का फाइटर जेट क्रैश राइस शैलर की दीवार गिरने से दबी महिला की हुई मौत बठिंडा में एक गांव में एक ही दिन में हार्ट अटैक से चार लोगों की मौत जालंधर के बस्ती बावा खेल इलाके में गद्दा फैक्ट्री में लगी भयानक आग , आग की लपटें आसपास के घरों तक पह...

India Living News

Hot News
You are currently viewing डिप्टी कमिशनर घनशयाम थोरी ने सेंटर आफ एक्सीलेंस फॉर वेजिटेबल्स का किया दौरा
Deputy Commissioner Ghanshyam Thori visits Center of Excellence for Vegetables

डिप्टी कमिशनर घनशयाम थोरी ने सेंटर आफ एक्सीलेंस फॉर वेजिटेबल्स का किया दौरा

करतारपुर : डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर वेजीटेबल्स (इंडो-इजराइल) की मैनेजमेंट को अपने उत्पादों की लोगों तक पहुंच बढ़ाने के लिए नई तकनीक का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए हैं। डिप्टी कमिश्नर ने मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. सुरिंदर सिंह, डिप्टी डायरेक्टर बागबानी डॉ. रणजीत सिंह और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्राजेक्ट अधिकारी डॉ. दलजीत सिंह के साथ केंद्र का दौरा करते हुए आधिकारियों को सूचना प्रौद्यौगिकी का बुनियादी ढांचा और एक मोबाइल एप विकसित करने के लिए कहा ताकि किसान अपनी आमदनी को बढ़ाने के लिए केंद्र का लाभ ले सकें।

प्रोजेक्ट अधिकारी ने डिप्टी कमिश्नर को बताया कि इस केंद्र के उत्पादों की सप्लाई ग्राहकों को सीधे तौर पर छोटी बैटरी के साथ चलने वाले वाहनों से की जा रही है। साथ ही केंद्र को लाभ के साथ चलाया जा रहा है। केंद्र के प्रयत्नों की प्रशंसा करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ने राज्य, विशेषकर क्षेत्र के किसानों की खुशहाली को यकीनी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होनें कहा कि इस केंद्र में इस्तेमाल की जाने वाली अति आधुनिक तकनीक से किसानों को कृषि के क्षेत्र में इस्तेमाल की जा रही ग्लोबल तकनीक की जानकारी मिलती है। इससे किसान खेती विभिन्नता अपनाकर अधिक से अधिक लाभ कमाना सुनिश्चित कर सकते हैं।

डीसी थोरी ने कहा कि इजराइल के सहयोग के साथ चलाई जा रही इस संस्था में किसानों को विशेष तौर पर उपज से अधिक से अधिक लाभ लेने के बारे में अनमोल जानकारी दी जाती है। केंद्र में सब्जियों की सेल्फ लाइफ बढ़ाने के लिए कोल्ड स्टोरेज की सुविधा भी है।

 

 

source link


Leave a Reply