Latest news
भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब से तीन प्रमुख नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जालंधर में कारोबारी से बड़ी लूट: कार के शीशे पर लोहे की रॉड से किया वार, नकदी के दो बैग लेकर फरार जालंधर : तेजदार हथियार दिखा कर लूट और झपटमारी की वारदाते करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्ता... जालंधर में दर्दनाक हादसा : बस की चपेट में आने से Delivery Boy की मौत सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

India Living News

Hot News
You are currently viewing डिप्टी कमिश्नर डा.हिमांशु अग्रवाल निक्कू पार्क में पहुंचे और बच्चों के झूलो, पार्क की साफ-सफाई, रौशनी के प्रबंध आदि का जायजा लिया

डिप्टी कमिश्नर डा.हिमांशु अग्रवाल निक्कू पार्क में पहुंचे और बच्चों के झूलो, पार्क की साफ-सफाई, रौशनी के प्रबंध आदि का जायजा लिया

जालंधर : जालंधर के डिप्टी कमिश्नर डा.हिमांशु अग्रवाल आज निक्कू पार्क में पहुंचे और यहां बच्चों के मनोरंजन के लिए लगाए झूलो, पार्क की साफ-सफाई, रौशनी के प्रबंध आदि का जायजा लिया। निक्कू पार्क में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) जसबीर सिंह सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों और चिल्ड्रन पार्क समिति के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने निर्देश दिए कि जिन झूलों की मुरम्मत होने वाली है उनको ठीक करवाने की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाए।

डा. अग्रवाल ने कहा कि पार्क की नुहार बदलने के लिए कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी एंव किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उनके ध्यान में लाई जाए। उन्होंने समिति और नगर निगम के अधिकारियों को पार्क की हर पक्ष से साफ-सफाई यकीनी बनाने की हिदायतें दी। उन्होंने कहा कि पार्क के बाहर से रोजाना कूड़ा उठाना यकीनी बनाया जाए। इसके इलावा पार्क में पत्तों एंव अन्य अवशेष के निपटारे के लिए नगर निगम को पार्क में पिटस के लिए जगह की निशानदेही करने को कहा ताकि अवशेष से खाद बनाई जा सके।

निक्कू पार्क को और बढ़िया बनाने पर जोर देते हुए डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि यह पार्क बच्चों के लिए मनोरंजन का बड़ा स्थान होने के साथ- साथ शहर की पहचान का भी प्रतीक है। उन्होंने समिति सदस्यों को पार्क में नए सी.सी.टी.वी. कैमरे लगवाने के अलावा पुराने खराब कैमरों की तुरंत मुरम्मत करवाने के निर्देश दिए। इसके इलावा पार्क में शाम के समय रौशनी के प्रबंधों का जायजा लेते हुए बच्चों और लोगों की सुविधा के लिए पार्क में जल्द से जल्द फ्लड लाईटें लगवाने को कहा। मीटिंग में एस.डी.एम. रणदीप सिंह हीर, ज्वाइंट कमिश्नर जालंधर नगर निगम मनदीप कौर के अलावा जालंधर नगर निगम और अलग- अलग विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।


Leave a Reply