Latest news
VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में विजय ज्वैलर्स में हुई डकैती की गुत्थी सुलझी , आरोपियों से सोना बरामद

जालंधर में विजय ज्वैलर्स में हुई डकैती की गुत्थी सुलझी , आरोपियों से सोना बरामद

जालंधर : जालंधर पुलिस ने भार्गो कैंप स्थित विजय ज्वैलर्स में हुई डकैती की गुत्थी को सुलझा लिया हैं। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों से सोना और मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। पुलिस ने 3 मुख्य आरोपियों कुशल, गगन और करण के साथ उनके एक साथी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि आरोपियों से घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और कपड़े के साथ-साथ सोने के गहने भी बरामद कर लिए गए हैं।

यह घटना 30 अक्टूबर की सुबह करीब 10 बजे हुई, जब 3 युवकों ने शिकायतकर्ता अजय कुमार को पिस्तौल दिखाकर उससे करीब 1 करोड़ रुपये के गहने और नकदी लूट ली। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। लूट के बाद, आरोपी भेष बदलकर अजमेर (राजस्थान) भाग गए। डीसीपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों, एडीसीपी जयंत, एडीसीपी-2 विनीत गिल और एसीपी पश्चिम सर्वजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीसीटीवी और तकनीकी सहायता से लुटेरों को अजमेर से गिरफ्तार किया।

Leave a Reply