Latest news
पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट

India Living News

Hot News
You are currently viewing दिल्ली चुनाव : किसके सिर सजेगा दिल्ली का ताज ? जानिए किस सीट पर कितना हुआ मतदान

दिल्ली चुनाव : किसके सिर सजेगा दिल्ली का ताज ? जानिए किस सीट पर कितना हुआ मतदान

Delhi Election 2025 : दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए 70 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। मतदान प्रक्रिया शाम 6 बजे तक जारी रहेगी। इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कुल 1.56 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 83.76 लाख पुरुष, 72.36 लाख महिलाएं और 1,267 थर्ड जेंडर वोटर्स शामिल हैं। दिल्ली में 13,766 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। दिव्यांग मतदाताओं के लिए 733 खास मतदान केंद्र बनाए गए हैं ताकि उन्हें मतदान में कोई दिक्कत न हो।

चुनाव को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। दिल्ली में कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। बता दें कि तीन बजे तक का आकड़ा सामने आया है जिसमें यह बताया गया है कि दिल्ली में दोपहर 3 बजे तक 46.55 फीसदी वोटिंग हुई है। इसके साथ ही अभी भी मतदान केंद्रों के बाहर भीड़ देखने को मिल रही है।सबसे ज्यादा 39.51% मतदान नार्थ-ईस्ट दिल्ली में हुआ है।

3 बजे तक दिल्ली विधानसभा चुनाव में विभिन्न क्षेत्रों में 46.55 प्रतिशत मतदान हुआ…

सदर बाजार (19) – 44.20%
बल्लीमारान – 54.67%
बुराड़ी (2) – 46.25%
चांदनी चौक – 39.64%
करोल बाग – 39.05%
मटिया महल – 47.10%
तिमारपुर (3) – 41.53%
बदरपुर – 44.79%
जंगपुरा – 44.07%


Leave a Reply