Latest news
जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़ फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, दो महीने बाद थी शादी पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत याचिका पंजाब की युवती की कनाडा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या 30 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान ! जाने जालंधर में स्कूल-बाजार खुलेंगे या रहेंगे बंद?

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर के एक निजी होटल में पार्टी के दौरान परिवार सहित गए पत्रकार पर जानलेवा हमला
Commissioner, when will the five accused of murderous attack on the journalist be caught?

जालंधर के एक निजी होटल में पार्टी के दौरान परिवार सहित गए पत्रकार पर जानलेवा हमला

जालंधर : शनिवार रात को होटल डाउनटाउन में उस समय हंगामा हो गया जब एक पत्रकार पर शिवसेना नेता के रिश्तेदारों ने जानलेवा हमला कर दिया। पत्रकार विजय अटवाल ने बताया कि वह कल अपने जानकार की मैरिज एनिवर्सरी समारोह में परिवार सहित शामिल होने गए थे। वह परिवार के साथ खाना खा रहे थे तभी समारोह में उपस्थित एक व्यक्ति ने मामूली कहासुनी के बाद अपने साथियों के साथ उनपर जानलेवा हमला कर दिया। पत्रकार अटवाल के सिर औऱ चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। परिजनों ने बड़ी मुश्किल से खून से लथपथ पत्रकार को अस्पताल तक पहुंचाया। परिजनों ने बताया सिविल अस्पताल से MLR कटवा ली गई है और थाना नंबर 4 में लिखित शिकायत दे दी गई है। घटनास्थल पर मौजूद जानलेवा हमले में घायल हुए पत्रकार अटवाल के परिजनों के कपड़े भी खून से भर गए थे क्योंकि अटवाल को सिर पर काफी गंभीर चोटें आई हैं। अब देखना होगा लोगो को इंसाफ दिलाने की आवाज उठाने वाले एक पत्रकार पर हुऐ जानलेवा हमले पर पुलिस हमलावर आरोपियों पर किया सख्त करवाही करती है, हमलावर शिवसेना नेता के रिश्तेदार थे।


Leave a Reply