Latest news
अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व सीएम मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़

India Living News

Hot News
You are currently viewing लुधियाना में बोरी में बंद नौजवान युवती का शव मिलने से मचा हड़कंप, फैली सनसनी
Big news: Bouncer shot dead in broad daylight in Punjab

लुधियाना में बोरी में बंद नौजवान युवती का शव मिलने से मचा हड़कंप, फैली सनसनी

लुधियाना : लुधियाना में बोरी में बंद नौजवान युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। थाना साहनेवाल के अधीन पड़ते कंगनवाल चौकी के इलाके रुद्रा कॉलोनी में मंगलवार सुबह उस समय दहशत का माहौल पैदा हो गया जब राहगीरों ने पुलिस को प्लॉट में बंद बोरी में शव मिलने की सूचना दी। थाना साहनेवाल की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बोरी को खोलकर देखा तो उसमें एक नौजवान युवती का शव था। पुलिस ने बाहर निकाल देखा तो युवती के गले पर तेजधार हथियार व मुंह और प्राइवेट पार्ट पर तेजाब गिरा हुआ पाया। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने बड़ी ही बर्बरता से कल्ल किया है।

वहीं पुलिस ने युवती की पहचान नहीं होने के चलते फिलहाल शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने में जुटी हुई है। वही मौके पर फिंगर प्रिंट्स एक्सपर्ट, डॉग स्क्वायड की टीमों ने भी पहुंचकर जांच शुरू की।

 

 

source link


Leave a Reply