Latest news
जालंधर में HDFC Bank के ATM पर महिला के खाते से ठगी स्कूल टीचर पर क्लास में Acid Attack, अध्यापक सहित 2 बच्चे आए चपेट में आम आदमी पार्टी के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड Bright Tution Academy के स्टूडेंट्स ने कक्षा 10th CBSE के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये जालंधर में टूर एंड ट्रैवल्स शॉप में नकाबपोश बदमाशों ने की बड़ी लूट MATHS COACHING CENTER के स्टूडेंट्स ने 10TH के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये 23वें विशाल माता रानी जागरण से पहले बालाजी महाराज की चौकी से बना भक्तिमय माहौल शिव ज्योति पब्लिक स्कूल की छात्रा संचिता सोनी ने ज़िले में दूसरा स्थान प्राप्त करके लहराया विद्यालय क... CBSE 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी : देशभर में लुधियाना रीजन 9वें स्थान पर AAP पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर और यूनिवर्सिटी पर ईडी की टीम ने रेड

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर के किशनपुरा में हुए दर्जी के मर्डर की गुत्थी को पुलिस ने चंद घंटो में सुलझाया
Police solved the murder of a tailor in Jalandhar's Kishanpura within a few hours.

जालंधर के किशनपुरा में हुए दर्जी के मर्डर की गुत्थी को पुलिस ने चंद घंटो में सुलझाया

जालंधर : जालंधर के किशनपुरा के पास शेरे पंजाब की गली में हुए दर्जी के मर्डर की गुत्थी को पुलिस ने चंद घंटों में ही सुलझा लिया है। मिली जानकारी अनुसार पुलिस ने ड्रेस गुरु में मास्टर टेलर का काम करने वाले उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद निवासी राजिंदर की हत्या करने वाले जूनियर टेलर होशियारपुर निवासी सन्नी मरवाहा को गिरफ्तार कर लिया है। सन्नी ने राजिंदर के सिर पर ईंट मार कर उसका मर्डर किया था।

राजिंदर का मर्डर करने के बाद सन्नी मरवाहा कमरे को ताला लगाकर मौके से फरार हो गया था। पड़ोसियों ने तुरंत इसकी सूचना रामामंडी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर डेड बॉडी को सिविल अस्पताल में भेजा और हत्या की जांच शुरू की।

एसीपी निर्मल सिंह ने कहा कि टेलर मास्टर राजिंदर और उसका जूनियर सन्नी मरवाहा एक ही दुकान पर इकट्‌ठे काम करते थे। दोनों एक साथ ही शेरे पंजाब गली में एक घर के फर्स्ट फ्लोर पर रहते थे। दोनों में रात को किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद दोनों मारपीट पर उतर आए। सन्नी ने ईंट उठाकर राजिंदर के सिर पर दे मारी। जिससे हेड इंजरी होने से राजिंदर की मौत हो गई।

राजिंदर की मौत के बाद सन्नी डर कर मौके से भाग गया। पुलिस को सुबह जैसे ही इतिलाह मिली तो रामामंडी पुलिस के अधिकारी और वह खुद मौके पर पहुंचे। सन्नी को पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया गया। जिन्होंने चंद घंटे में ही सन्नी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि मर्डर के कारण क्या रहे, इसकी गहराई से जांच के लिए सन्नी से पूछताछ की जा रही है।


Leave a Reply