Latest news
दर्दनाक हादसा : मनाली से लौट रहे युवक की मौत, ट्रक में घुसी बाइक डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा के अपमान पर प्रदर्शन : जालंधर में बंद का दिखा पूरा असर 10 सितम्बर को जालंधर बंद का ऐलान ! स्कूल-कॉलेज खुले रहेंगे या छुट्टी? पढ़ें खबर पंजाब सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन , CM आवास कूच पर पुलिस ने चलाया वाॅटर कैनन मलेशिया में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त , मेडिकल स्टाफ समेत 5 लोग थे सवार वाहन चालक ध्यान दे : जालंधर ट्रैफिक पुलिस अब बॉडी कैमरे से होगी लैस एयर शो के दौरान यूनानी वायुसेना का फाइटर जेट क्रैश राइस शैलर की दीवार गिरने से दबी महिला की हुई मौत बठिंडा में एक गांव में एक ही दिन में हार्ट अटैक से चार लोगों की मौत जालंधर के बस्ती बावा खेल इलाके में गद्दा फैक्ट्री में लगी भयानक आग , आग की लपटें आसपास के घरों तक पह...

India Living News

Hot News
You are currently viewing डीसी घनश्याम थोरी ने आक्सीजन की जमाखोरी व कालाबाजारी रोकने के लिए की टीम गठित, बिना मंजूरी इस्तेमाल करने वालों पर होगी कारवाई
DC Ghanshyam Thori set up team to stop hoarding and black marketing of oxygen, action will be taken against the users without approval

डीसी घनश्याम थोरी ने आक्सीजन की जमाखोरी व कालाबाजारी रोकने के लिए की टीम गठित, बिना मंजूरी इस्तेमाल करने वालों पर होगी कारवाई

जालंधर (अनुराग ) : डीसी घनश्याम थोरी ने आक्सीजन के उचित प्रयोग को यकीनी बनाने के लिए टीम का गठन किया है। उन्होंने आक्सीजन की सप्लाई सुचारू ढंग से चलाने के अलावा जमाखोरी व कालाबाजारी रोकने के लिए 24 घंटे निगरानी करने के आदेश दिए। इसके लिए डिप्टी कमिश्नर (आबकारी और जीएसटी) को अपने आधिकारियों की विशेष टीमों का गठन करने के लिए कहा है। ये टीमें अस्पतालों में जाकर आक्सीजन गैस की उपलब्धता और सप्लाई की जांच करेंगी। डीसी ने अस्पतालों को आक्सीजन कसंट्रेटर खरीदने और पीएसए आधारित आक्सीजन प्लांट लगाने की अपील करने की भी हिदायत की।

पुलिस अधिकारियों को आक्सीजन सिलेंडर ले जाने वाले वाहनों की चेकिंग के निर्देश दिए गए, चाहे यह सप्लाई अस्पताल को जा रही हो या अन्य संस्थान को। यदि वाहन सहायक कमिश्नर हरदीप सिंह और डिप्टी डायरेक्टर स्थानीय निकाय सरकार विभाग दरबारा सिंह से बिना लिखित मंजूरी के उद्योगों को आक्सीजन गैस की सप्लाई करते हुए देखा गया तो सख्त कार्रवाई होगी।

गौर हो कि मरीज बढ़ने से जालंधर में आक्सीजन की किल्लत आने लगी है। हालांकि अभी प्राइवेट कंपनियों के सहयोग या दूसरे शहरों से सिलेंडर मंगवाकर डिमांड को पूरा किया जा रहा है लेकिन रफ्तार नहीं थमी तो दिल्ली जैसे हालात पैदा हो सकते हैं। इस कमी को जिला प्रशासन ने भी स्वीकार किया है और सरकार को पत्र भी लिखा है।

 

source link


Leave a Reply