Latest news
डबल मर्डर : लखनऊ में शख्स ने दिन दहाड़े की पत्नी और बहन की हत्या; बाद में खुद को भी मारी गोली 21 अगस्त को पंजाब बंद : जानिए क्या रहेगा बंद व क्या खुला रहेगा PM Cares Fund का डेटा रिलीज पर कांग्रेस ने साधा निशाना भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब से तीन प्रमुख नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जालंधर में कारोबारी से बड़ी लूट: कार के शीशे पर लोहे की रॉड से किया वार, नकदी के दो बैग लेकर फरार जालंधर : तेजदार हथियार दिखा कर लूट और झपटमारी की वारदाते करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्ता... जालंधर में दर्दनाक हादसा : बस की चपेट में आने से Delivery Boy की मौत सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला

India Living News

Hot News
You are currently viewing डीसी घनश्याम थोरी ने जारी किया चैंपियनशिप का अधिकारिक पोस्टर
DC Ghanshyam Thori released the official poster of the championship

डीसी घनश्याम थोरी ने जारी किया चैंपियनशिप का अधिकारिक पोस्टर

जालंधर : डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन, जालंधर की तरफ से थिंक-गैस और एडिडास के सहयोग से 3 अगस्त से 7 अगस्त तक रायजादा हंसराज स्टेडियम में जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप करवाई जा रही है। वीरवार को डीबीए प्रधान एवं डीसी, जालंधर घनश्याम थोरी (आईएएस) ने चैंपियनशिप का अधिकारिक पोस्टर जारी किया।

डीबीए के सचिव एवं पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी रितिन खन्ना ने बताया कि चैंपियनशिप के दौरान अंडर-11,13,15,17,19 में लडक़ें-लड़कियों और पुरुष एवं महिला वर्ग के सिंगल्स, डबल्स एवं मिक्सड डबल्स मुकाबले करवाए जाएंगे। वैटरन कैटेगरी में 35 प्लस से लेकर 60 प्लस आयु वर्ग के इवेंट होंगे। हर खिलाड़ी के लिए प्रति इवेंट 750 रुपए फीस तय है और 28 जुलाई तक खिलाड़ी अपना नाम पंजीकृत करवा सकते हैं।

खन्ना ने बताया कि बिना एंट्री फीस रसीद के और पंजीकरण की अंतिम तिथि के बाद कोई एंट्री नहीं ली जाएगी। टूर्नामेंट में भाग लेने वाले सभी खिलाडिय़ों को आयु प्रमाण पत्र लाना आवश्यक है। अगर कोई विवाद होता है तो उसमें भी डीबीए का फैसला अंतिम माना जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतिभागी दो पासपोर्ट साइज तस्वीरों के साथ एडमिनिस्ट्रेटर गुरजीत सिंह और कोच भास्कर मुखर्जी से संपर्क करके अपनी एंट्रियां जमा करवा सकते हैं।

रितिन खन्ना ने बताया कि 7 अगस्त को डीसी घनश्याम थोरी विजेताओं को सम्मानित करेंगे। चैंपियनशिप के दौरान फ्री रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था होगी। मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग होगी। डीबीए के 50 साल के इतिहास में पहली बार विजेताओं को 3 लाख के आकर्षक और नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। हर प्रतिभागी को प्रमाण पत्र व ट्राफी दी जाएगी। महिला एवं पुरुष एकल मुकाबले के विजेताओं को सिंधु एवं गोपीचंद रनिंग ट्राफी प्रदान की जाएगी। इस आयोजन में थिंक गैस, एडिडास, एमके वायर्स, मेट्रो मिल्क, जगतजीत इंडस्ट्रीज, सावी इंटरनेशनल एवं एलपीयू का सहयोग प्राप्त है।

 


Leave a Reply