Latest news
जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम

India Living News

Hot News
You are currently viewing मकसूदां सब्जी मंडी में फटा गैस सिलेंडर , धमाके से दुकान के दरवाजे, शीशे और पंखे तक टूटे
Cylinder exploded in Maqsood vegetable market, the doors of the shop, glass and fan were broken due to the explosion.

मकसूदां सब्जी मंडी में फटा गैस सिलेंडर , धमाके से दुकान के दरवाजे, शीशे और पंखे तक टूटे

जालंधर : खबर मिली है कि जालंधर की मकसूदां सब्जी मंडी की एक दुकान के बेसमेंट में गैस सिलेंडर फट गया है। बता दे कि धमाका इतना जोरदार था कि दुकान की ऊपरी मंजिलों के शीशे, टाइलें औऱ पंखे तक टूट गए। मिली जानकारी अनुसार हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है, जिसे लोगों ने तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। घायल की पहचान गुलशन के रूप में बताई जा रही है।

बता दे कि गनीमत ये रही कि जिस वक्त यह धमाका हुआ, उस वक्त मंडी में ख़रीदारी करने के लिए आने वाले लोगों की भीड़ नहीं थी। नहीं तो जिस तरह से दुकान के शीशे दूर-दूर तक गए, उनसे कई लोग घायल होते और मंडी में भगदड़ भी मच जाती। उससे ज्यादा नुकसान हो सकता था।

वहीँ लोगों ने बताया कि सब्जी मंडी की जिस दुकान की बेसमेंट में धमाका हुआ, वहां एलपीजी गैस सिलेंडर रखे हुए थे। वहीँ जब सुबह-सुबह गुलशन बेसमेंट में गया और उसने वहां पर बीड़ी सुलगाने के लिए जैसे ही माचिस की तीली जलाई धमाका हो गया। आशंका है कि जो सिलेंडर फटा है, उससे गैस लीक हो रही थी।

 


Leave a Reply