Latest news
8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली

India Living News

Hot News
You are currently viewing अमृतसर एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने 57 आईफोन पकडे , 2 युवक हिरासत में , 490 ग्राम सोना भी मिला
Customs department caught 57 iPhones at Amritsar airport, 2 youths in custody, 490 grams of gold was also found

अमृतसर एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने 57 आईफोन पकडे , 2 युवक हिरासत में , 490 ग्राम सोना भी मिला

अमृतसर : खबर है कि अमृतसर में कस्टम विभाग ने एयरपोर्ट पर दो युवकों को हिरासत में लिया है, जो दुबई से सोने की तस्करी कर रहे थे। मिली जानकारी अनुसार कस्टम ने इन दोनों युवकों से 57 आईफोन भी जब्त किए हैं, जो यह अपने साथ दुबई से लेकर अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड हुए थे।

मिली जानकारी के अनुसार दुबई से अमृतसर पहुंची फ्लाइट में चैकिंग के दौरान दो युवकों पर कस्टम विभाग को शक हुआ। जब उनके बैग खोले गए तो उसमें आई-फोन मिले। इसके अलावा युवकों ने गले में मोटी-मोटी सोने की चेन व रिंग्स पहनी हुई थी, जो रॉ गोल्ड की थी। कस्टम विभाग ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ को शुरू कर दिया।

कस्टम विभाग ने एक युवक के बैग से 17 आईफोन 14 प्रो, 11 आईफोन प्रो और 245 ग्राम रॉ गोल्ड जब्त किया। वहीं कस्टम ने दूसरे युवक के बैग से 18 आईफोन 14 प्रो, 11 आईफोन 13 प्रो और 245 ग्राम रॉ गोल्ड जब्त किया। इस पूरे सामान की कीमत तकरीबन 94.83 लाख रुपए लगाई जा रही है।


Leave a Reply