जालंधर : लोकसभा चुनावों के मद्देनज़र आल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने उम्मीदवारों की आज एक और नई सूची जारी की है, जिसमें पंजाब की 6 सीटों पर भी उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है। कांग्रेस ने आज 10 उम्मीदवारों की सूची जारी की है, जिसमें से 6 उम्मीदवार पंजाब के हैं।














