Latest news
प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल...

India Living News

Hot News
You are currently viewing CM भगवंत मान ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाक़ात , इन मुद्दों पर हुई चर्चा
CM Bhagwant Mann met Home Minister Amit Shah, these issues were discussed

CM भगवंत मान ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाक़ात , इन मुद्दों पर हुई चर्चा

चंंडीगढ़ : पंजा‍ब के CM भगवंत मान ने आज नई दिल्‍ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। वहीँ भगवंत मान ने कहा है कि केंद्रीय गृहमंंत्री से पंजाब में कानून – व्‍यवस्‍था की स्थिति और राष्‍ट्रीय सुरक्षा के मसले पर चर्चा हुई।

केंद्रीय गृ‍हमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद CM भगवंत मान ने कहा कि पंजाब की कानून – व्‍यवस्‍था और पटियाला में पिछले दिनों हुई घटना को लेकर विस्तार से बात हुई। वहीँ भगवंत मान ने बताया कि पंजाब में अर्द्ध सैनिक बलों की 10 और कंपनियां भेजी जाएंगी। अर्द्ध सैनिक बलाें की 10 कंपनियां पहले भेजी जा चुकी हैं।

इसके अलावा मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उन्‍होंने केंद्रीय गृहमंत्री के समक्ष भाखड़ा ब्‍यास प्रबंधन बाेर्ड से पंजाब के प्रति‍निधि का कोटा समाप्‍त करने का मुद्दा उठाया। भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड में पंजाब का कोटा दोबारा शुरू किया जाए, इस बारे में बात हुई। बासमती का MSP को लेकर कोई नोटिफिकेशन नहीं जारी हुआ है। इस कारण किसानों को नुकसान न हो, इस संबंध में भी बात हुई। इसके साथ ही किसानों के अन्‍य मुद्दाें को लेकर भी मुलाकात के दौरान चर्चा हुई।

वहीँ मुलाकात के दौरान भगवंत मान ने अमित शाह को पंजाब में अमन शांति को भंग करने के लिए बार बार की जा रही कोशिशों से अवगत करवाते हुए अतिरिक्त अर्धसैनिक बलों की कंपनियों की मांग की। इसको केंद्रीय गृह मंत्री ने तुरंत स्वीकार करते हुए दस और कंपनियां अलॉट कर दी।


Leave a Reply