Latest news
सौ साल का सफर: विभाजन का दर्द झेला, ईमानदारी से कमाया नाम; जानिए 100 वर्षीय कुन्दन सिंह जी की लंबी उ... पत्रकारों की संस्था Digital Media Association (DMA) ने जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह से की ... सड़क हादसा: डिवाइडर पार कर क्रेटा से भिड़ी बलेनो, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत कासगंज में गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, महिला पायलट गंभीर घायल फ्रांस में प्लेन क्रैश , 11 लोगों की मौत खड़ी कार में बैठा था 25 साल का युवक, अचानक Airbag खुलने से गई जान पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन

India Living News

Hot News
You are currently viewing गणतंत्र दिवस पर आयोजित समारोह में केंद्र सरकार द्वारा पंजाब की झांकियां रद्द करने पर भड़के CM भगवंत मान
CM Bhagwant Mann angry over central government canceling tableaux of Punjab in the Republic Day function

गणतंत्र दिवस पर आयोजित समारोह में केंद्र सरकार द्वारा पंजाब की झांकियां रद्द करने पर भड़के CM भगवंत मान

चंडीगढ़, 09 जनवरी (ब्यूरो) : गणतंत्र दिवस पर आयोजित समारोह में केंद्रीय सरकार की ओर से पंजाब की झांकी को हटाने के कारण जहां पंजाब के लोगों में भारी रोष है, वहीं पंजाब सरकार ने इस पर बड़ा फैसला लेते हुए नया दांव चला है।

CM भगवंत मान ने कहा कि पंजाब की झांकियां इसी साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव तक पंजाब के 117 हल्कों के हर गली-मोहल्ले में जाएंगी, जिसे हर एक गांव में 10 से करीब 15 मिनट के लिए रोका भी जाएगा। ताकि लोगों को पंजाब के अमीर विरासत से रूबरू करवाया जा सकें।

 इस मौके CM मान ने कहा कि- देश की आजादी में 90 प्रतिशत योगदान पंजाबियों का रहा है। ये कैसे हमारे बिना शहीदी दिवस मना सकते हैं। बता दें कि पंजाब सरकार की तरफ से परेड में 3 झांकियां बनाई गई थी, पहली झांकी में भगत सिंह, सुखदेव गुरु, लाला लाजपत राय व शहीदों को दिखाया था। दूसरी झांकी माई भागो, पहली सिख वॉरियर लेडी के बारे में थी। उनके नाम से मोहाली में चल रहे महिला फौज ट्रेनिंग सेंटर को चलता दिखाया था। पंजाब का कल्चर दिखाया, इसे रिजेक्ट कर दिया। लेकिन हम रुकेंगे नहीं।

 पंजाब द्वारा बनाई गई तीन झांकियों में पंजाब के शहीदों व उनकी कुर्बानियों की गाथा दिखाई गई है। जिसमें नारी शक्ति माई भागो की झांकी व Punjab के अमीर सभ्याचार से जुड़ी झांकी शामिल थी। लेकिन इन्हें केंद्र सरकार द्वारा रद्द कर दिया गया था, साथ ही रक्षा मंत्रालय द्वारा भारत पर्व में भेजने की बात कहीं थी लेकिन उस समय सीएम मान ने रिजेक्ट कैटेगरी में पंजाब की झांकी को भेजने के लिए साफ इंकार कर दिया था।

अब पंजाब सरकार का प्लान है कि वह खुद पंजाब-दिल्ली में पंजाब की झांकियां निकालेंगे, ऐसे में एक झांकी दिल्ली स्थित पंजाब भवन में भी रखी जाएगी। वहीं दिल्ली के विधायकों को इसे पंजाबी इलाकों में ले जाने की छूट रहेगी।

CM मान ने कहा कि वे तो पंजाब के अन्य दो प्राइवेट प्लांट भी खरीदने के लिए तैयार बैठे हैं। जिस थर्मल प्लांट से उन्हें 7.05 रुपए में बिजली मिल रही थी, 1 जनवरी से उसी प्लांट से 4.5 रुपए में बिजली बन रही है।


Leave a Reply