Latest news
जालंधर हेल्थ केयर एसोसिएशन ने की नई नियुक्तियां, प्रदीप वर्मा और एडवोकेट एकमजोत सिंह गिल को अहम जिम्... पंजाब-चंडीगढ़ में ईडी ने 11 ठिकानों पर की छापेमारी , 1.4 करोड़ रुपये जब्त जालंधर में चिकचिक चौक के पास 2 पक्षों की झड़प में एक्टिवा को लगाई आग चीन का Meta को बड़ा झटका, Manus की 2 अरब डॉलर की डील पर लगाई रोक Exit Poll 2026 : पश्चिम बंगाल में किसका बजेगा डंका ? एग्जिट पोल के नतीजे आये सामने शंभू-अंबाला रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट का मामला सुलझा, हथियारों सहित 4 गिरफ्तार पंजाब के शंभू में रेलवे ट्रैक पर धमाका, विस्फोटक लगाने वाले के उड़े चिथड़े पिकनिक पर गए परिवार के साथ हादसा , नाले के तेज बहाव में बह गया मासूम बच्चा पंजाब में अप्रैल के आखिरी दिनों में बरसेंगे बादल, मौसम विभाग का अलर्ट जारी 'आप' पार्टी को छोड़ते ही हरभजन सिंह की Z+ सिक्योरिटी को मान सरकार ने वापस लिया

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में किसान पिता-पुत्र ने कृषि सुधार कानूनों से परेशान हो की खुदकुशी, लिखा सुसाइड नोट
father and son committed suicide upset over agricultural reform laws

पंजाब में किसान पिता-पुत्र ने कृषि सुधार कानूनों से परेशान हो की खुदकुशी, लिखा सुसाइड नोट

दसूहा, (होशियारपुर) : होशियारपुर के दसूहा में शनिवार काे पिता-पुत्र ने जहर निगल कर खुदकुशी कर ली।सूत्रों की जानकारी के अनुसार घटना से पहले सुसाइड नोट पर खुदकुशी का कारण कृषि सुधार कानूनों व पंजाब सरकार को बताया। उन्होंने सुसाइड नोट में लिखा कि वह कर्जे में व कृषि सुधार कानूनों से परेशान होकर आत्महत्या कर रहे हैं। दसूहा के महदीपुर के मृतकाें की पहचान कृपाल सिंह साल व जगतार सिंह के रुप में हुई है। घटना के बाद पुलिस ने शवाें काे पाेस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

सूत्रों की जानकारी के अनुसार किसानों ने सुसाइड नोट में यह भी लिखा है कि कैप्टन सरकार ने कर्जा माफ का वादा किया था लेकिन कर्जा माफ नहीं किया जो किसानों के साथ धोखा है। अब मोदी सरकार ने कृषि कानून पास कर दिए हैं जो इन कानूनों के कारण कृषि बर्बाद हो जाएगी। सुसाइड नोट लिखने के बाद दोनों ने जहर निगल लिया। गाैरतलब है कि पंजाब के किसान पिछले दाे महीने से कृषि सुधार कानूनाें के विराेध में दिल्ली में धरने पर बैठे हैं। सरकार से कई दाैर की बातचीत के बाद भी मांगे पूरी नहीं हाे रही हैं।

 

source link


Leave a Reply