Latest news
पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत

India Living News

Hot News
You are currently viewing गुरुद्वारा में निहंगों और पुलिस के बीच झड़प , फायरिंग में होमगार्ड जवान की मौत
Clash between Nihangs and police in Gurudwara, home guard jawan killed in firing

गुरुद्वारा में निहंगों और पुलिस के बीच झड़प , फायरिंग में होमगार्ड जवान की मौत

पंजाब : बड़ी खबर है कि कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी के गुरुद्वारा अकाल बुंगा में गुरुवार को पुलिस और निहंग सिंहों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। मिली जानकारी अनुसार फायरिंग में पीसीआर में तैनात एक होमगार्ड जवान की मौत हो गई। वहीं डीएसपी भुलत्थ समेत दस पुलिसवाले घायल हो गए। वहीं दो पुलिसकर्मियों के हाथ कट गए हैं।

इसके बाद एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर गुरविंदर सिंह ने बैठक ली। तीन घंटे की बैठक के बाद गुरुद्वारा साहिब में धारा 145 लागू कर दी गई है। फिलहाल गुरुद्वारा साहिब जाने के लिए सभी रास्ते बंद कर दिए गए हैं। आम जनता के भी उस तरफ जाने पर पाबंदी लगाई गई है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर सुल्तानपुर लोधी की घटना के दौरान पंजाब पुलिस के होमगार्ड जसपाल सिंह की मौत पर परिवार से गहरा दुख व हमदर्दी प्रकट की है। सीएम ने कहा कि पुलिस जवान ने अपना फर्ज निभाया। सरकार की ओर से आर्थिक मदद के तौर पर एक करोड़ रुपये परिवार को दिए जाएंगे। बाकी के एक करोड़ रुपये बीमा अधीन एचडीएफसीबैंक की तरफ से दिए जाएंगे। भविष्य में परिवार की हर तरह से मदद के लिए सरकार वचनबद्ध है। जसपाल सिंह की बहादुरी को दिल से सलाम।

गौरतलब है कि ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री बेर साहिब के समीप स्थित गुरद्वारा अकाल बुंगा (यादगार बाबा नवाब कपूर सिंह जी छावनी निहंग सिंह तख्त बुड्ढा दल) पर कब्जे को खाली करवाने को लेकर पुलिस और निहंग सिंहों में मुठभेड़ हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों तरफ से हुई फायरिंग के चलते एक पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई है। आज सुबह से ही दोनों तरफ से लगातार गोलीबारी हुई। दरअसल, कुछ दिन पहले निहंग सिंहों के एक समूह ने गुरुद्वारा साहिब पर कब्जा कर लिया था और पुलिस इस कब्जे को छुड़ाने गई थी। पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है।


Leave a Reply