जालंधर : पंजाब के पटियाला में पकड़ी गई लुटेरी दुल्हन ने सभी के होश उड़ा दिए हैं। एक हफ्ते पहले पकड़ी गई इस लुटेरी दुल्हन का जब पुलिस ने HIV टेस्ट करवाया तो वह एड्स ग्रस्त निकली। इस खबर के बाद दूल्हों से लेकर पुलिस के होश उड़ गए है। इसके बाद अब पुलिस उससे शादी करने वाले सभी दूल्हों का टेस्ट कराने जा रही है। वही 8 शादियां करने के बाद वह पटियाला के जुलका इलाके में 9 वें दूल्हे की तलाश के वक्त पकड़ी गई। मिली जानकारी अनुसार जहां भी उसने शादी की, वहां वह सुहागरात के बाद एक हफ्ते तक रहकर आई। ऐसे में अब उसके द्वारा ठगे गए दूल्हों पर भी एड्स का खतरा मंडरा रहा है।
वहीँ पटियाला के एसपी सिटी वरुण शर्मा ने जानकारी देते बताया कि लुटेरी दुल्हन लग्जरी लाइफ जीना चाहती थी। इसके चलते उसने रुपए कमाने की चाह में अपनी मां व कुछ और रिश्तेदारों व साथियों के साथ मिलकर दूल्हों को लूटने का धंधा शुरू कर लिया । पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि अब तक वह 8 फर्जी शादियां कर चुकी है। पुलिस ने जब और तफ्तीश की तो पता चला कि उसने हरियाणा के कैथल में 3 लोगों को शिकार बनाया है। वहीँ बाकी लोग पटियाला व आसपास के जिलों से हैं। फिलहाल इस मामले में कैथल के 3 लोग शिकायत कर चुके हैं।