Latest news
स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर भयानक सड़क हादसा , कार सवार एक ही परिवार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत, 3 गंभीर घायल
Terrible road accident on Jalandhar-Pathankot National Highway, 3 people of the same family in the car died, 3 seriously injured

जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर भयानक सड़क हादसा , कार सवार एक ही परिवार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत, 3 गंभीर घायल

जालंधर : जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर भयानक सड़क हादसे की खबर मिली है। मिली जानकारी अनुसार जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर अड्डा काला बकरा के नज़दीक बीती देर रात को एक अज्ञात वाहन ने टांडा से जालंधर की और आ रही एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। ये एक्सीडेंट इतना भयानक था की इसमें कार के परखच्चे उड़ गए। वहीँ इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। और अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

वहीँ घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया और मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीँ मृतकों की पहचान अनूप सिंह पुत्र बग्गा सिंह, सुरेंद्र कौर पत्नी अनूप सिंह और अनूप की भतीजी 5 वर्षीय अर्शिया के रूप में हुई। और हादसे में घायलों की पहचान प्रभजोत कौर अजूनी कोर और माहिक कौर निवासी डिफेंस कॉलोनी जालंधर के रूप में हुई है। वहीँ पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि घटना देर रात 1:30 बजे के करीब हुई, इसके बाद अज्ञात वाहन कार को टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। वहीँ पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश में आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगी हैं।

 


Leave a Reply