Latest news
सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन...

India Living News

Hot News
You are currently viewing अमृतपाल की गिरफ्तारी पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बयान आया सामने
Chief Minister Bhagwant Mann's statement on Amritpal's arrest came to the fore

अमृतपाल की गिरफ्तारी पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बयान आया सामने

पंजाब : खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब में लॉ एंड आर्डर, अमन-शांति व भाईचारे को कुछ सामाजिक तत्व तोड़ने की कोशिश कर रहे थे। जैसे ही उनकी गतिविधियों की सूचना मिली तो उन्होंने एक्शन लिया। उन्होंने कहा कि अगर वह चाहते तो अमृतपाल को 18 मार्च को भी पकड़ सकते थे लेकिन वह नहीं चाहते कि कोई खून-खराबा हो।

मुख्यमंत्री ने कहा वे लोग पुलिस थाना के सामने पालकी साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की सवारी को लेकर आए थे और पालकी साहिब को ढाल बनाकर थाने अंदर चले गए थे। उस दौरान उन्होंने पंजाब डी.जी.पी. को निर्देश दिए थे कि कुछ भी हो जाए श्री गुरु ग्रंथ साहिब की सवारी की मर्यादा को कामय रखना है। पानी की बौछार नहीं होने चाहिए, न ही कोई ईंट-पत्थर चलना चाहिए। चाहे इस दौरान उनके कुछ पुलिस मुलाजिम घायल हुए थे, उन्हें टांके लगे थे परंतु उन्होंने बड़े संयम के साथ उस मौके को संभाला, जिसके चलते पुलिस वालों की तारीफ भी हुई।

CM मान ने कहा कि अमृतपाल को फरार हुए 35 दिन हो गए थे। आज अमृतपाल को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि आज जो कार्रवाई हुई उसकी जानकारी उन्हें कल रात ही मिल गई थी। वह पूरी रात सोए नहीं। पुलिस के सीनियर अधिकारियों से पल-पाल बात कर रहे थे। वह चाहते थे कि सब कुछ शांतिपूर्वक हो।


Leave a Reply