Latest news
राघव चड्ढा को झटका, 2 दिन में 10 लाख लोगों ने इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो पंजाब में आप पार्टी के कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा : सांसद हरभजन सिंह और राजेंद्र गुप्ता के घर की दी... पत्रकारों की प्रसिद्ध संस्था DMA ने जालंधर के नए डिप्टी कमिश्नर IAS Varjeet Walia से की विशेष मुलाक़ा... अरविंद केजरीवाल को झटका : राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल BJP में शामिल हुए पंजाब के इन शहरों में रात 8 बजे बजेगा सायरन, रहेगा ब्लैकआउट… होगी मॉक ड्रिल नाैवीं क्लास की छात्रा बनी मां, अमृतसर के युवक पर दुष्कर्म का आरोप पंजाब में 5 दिन लगेंगे बिजली के Cut : पढ़े जानकारी किन जिलों में बिजली कट लगेंगे शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को आपातकालीन सहायता तथा ट्रैफ़िक नियमों के प्रति किया गया जा... क्या आपको पता है दुनिया का सबसे खुशहाल देश कौन सा है ? सक्षम पंजाब न्यूज पेपर के मुख्य संपादक केवल कृष्ण की पत्नी स्वर्गीय मधुबाला की अंतिम शोक सभा में पहु...

India Living News

Hot News
You are currently viewing मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर वासियों को दी बड़ी सौगात
Chief Minister Bhagwant Mann gave a big gift to the people of Jalandhar

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर वासियों को दी बड़ी सौगात

जालंधर : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर वासियों को बड़ी सौगात दी है। आज जालंधर में हुई पंजाब कैबिनेट मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री ने कई फैसलों पर मोहर लगाई। कैबिनेट मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री ने प्रेस कांफ्रैंस करते हुए जालंधर उपचुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत जालंधर के लोगों का धन्यावाद किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि जालंधर के लोगों ने हमारा हौंसला बढ़ाया है, जिले को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए केंद्र सरकार से और फंड लेकर आएंगे।अभी तक सुशील रिंकू ने बतौर MP शपथ उठाई नहीं है और राज्य सरकार द्वारा जालंधर शहर को चमकाने के लिए 95 करोड़ 16 लाख रुपए नगर निगम को जारी कर दिए गए है। वहीं जालंधर से होशियारपुर के जरिए हिमाचल को जोड़ने वाली आदमपुर सड़क का निर्माण शुरू करवाने लगे है, जो सितंबर से पहले बनकर तैयार होगी।

कैबिनेट मीटिंग में ये बड़े फैसले लिए गए :-

कैबिनेट मीटिंग में आबाकारी विभाग में 18 नई पोस्ट बनाने में मंजूरी

रैवेन्यू पटवारी का ट्रेनिंग पीरियड डेढ़ साल से एक साल किया गया, ट्रेनिंग का समय भी सर्विस में जोड़ा जाएगा।

497 सफाई सेवकों की सेवा एक साल के लिए बढ़ाई गई

GADVASU का अध्यापकों को UGC के स्केल पर वेतन मिलेगा

मानसा के गोबिंदपुरा में सोलर प्लांट को मंजूरी

गोराया-जंडियाला सड़क बनाएंगे जल्द

 


Leave a Reply