Latest news
VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में कार व कैंटर में भीषण टक्कर, कार चालक को झपकी आने से हुआ हादसा
car-rams-into-truck-near-jalandhar-cantt-driver-injured

जालंधर में कार व कैंटर में भीषण टक्कर, कार चालक को झपकी आने से हुआ हादसा

जालंधर कैंट (सनी ): वीरवार सुबह तड़के जालंधर छावनी में भयंकर हादसे में कार में सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। फगवाड़ा रोड पर जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन के नजदीक तेज रफ्तार कार एक खड़े कैंटर से टकरा गई। दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। कार चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है लेकिन उसकी जान खतरे से बाहर बताई जा रही है।

सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुँच गयी। मिली जानकारी के अनुसार राजपुरा निवासी जेसीओ सरबजीत सिंह जम्मू में कोई सरकारी काम पूरा करने के बाद अपनी कार में राजपुरा लौट रहे थे। जब वह जालंधर छावनी के पास पहुंचे तो उन्हें झपकी आ गई। इस कारण कार वहां खड़े कैंटर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का ड्राइवर की तरफ वाला हिस्सा कैंटर में फस गया। सरबजीत सिंह के भाई ने बताया कि उनके बड़े भाई ठीक हैं और उन्हें इलाज के लिए कैंट मिलिट्री अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है।

 

source link


Leave a Reply