Latest news
CJP PROTEST : संसद मार्च के लिए जा रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज PM आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता , केंद्र सरकार के सामने रखीं ये मांगें जालंधर में 24 जुलाई को भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा, पत्रकार संस्था (DMA) को विशेष निमंत्रण फिट होने के बावजूद भी पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक , युवाओं को दी खास सलाह अमृतसर में थार गाडी के अंदर मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप जालंधर के सनप्रीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांधी थी पटियाला शाही पगड़ी नेपाल में भूकंप के झटके ; 5.0 तीव्रता के भूकंप से लोगों में फैली दहशत अमृतसर में 70 साल के बुजुर्ग पर आवारा कुत्तों ने किया हमला , हुई मौत भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाकर अस्पताल में शिफ्ट किया जालंधर जिले के सभी पोलिंग स्टेशनों पर 19 जुलाई 2026 को वोटर लिस्ट के SIR 2026 के तहत स्पेशल कैंप आयो...

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर की भगत सिंह कॉलोनी में एक के बाद एक कई धमाकों से मची भगदड़
A stampede in Jalandhar's Bhagat Singh Colony, one after several blasts

जालंधर की भगत सिंह कॉलोनी में एक के बाद एक कई धमाकों से मची भगदड़

जालंधर ( अनुराग ): जालंधर के थाना डिवीजन एक के अधीन आती भगत सिंह कालोनी मैं वीरवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। सूत्रों की जानकारी के मुताबिक यहां मकसूदा फ्लाईओवर के साथ बनी झुग्गियों में सुबह 9.30 के करीब सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। आग ने 30 के करीब झुग्गी-झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया है। इस हादसे में जहां लाखों का नुकसान हो गया। वहीं आग लगने से दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

घटना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की करीब छह गाड़ियों ने 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। आग लगने की घटना के बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची। जिसके बाद घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पार्षद सुशील कालिया भी मौके पर पहुंचे थे। मिली जानकारी के मुताबिक घटना के दौरान एक के बाद एक 6 सिलेंडर फटे, जिस कारण इलाके के लोगों में भगदड़ का माहौल बन गया। जिसके बाद पुलिस ने दोनों तरफ से ट्रैफिक रोक कर स्थिति को संभाला। इस दौरान घटनास्थल पर पहुंची पुलिस आग लगने के कारणों की जांच में जुट गई है।

 

source link


Leave a Reply