Latest news
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल

India Living News

Hot News
You are currently viewing पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप में घोटाले के विरोध में AAP पार्टी ने शुरू की सात दिवसीय भूख हड़ताल
AAP begins seven-day hunger strike to protest against scam in post-matric scholarship

पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप में घोटाले के विरोध में AAP पार्टी ने शुरू की सात दिवसीय भूख हड़ताल

जालंधर : पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप घोटाले एवं कॉलेजों की तरफ से अनुसूचित जाति से संबंधित विद्यार्थियों के रोल नंबर रोके जाने के विरोध में आम आदमी पार्टी की एससी, बीसी विंग ने डीसी ऑफिस के सामने सात दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी है। इस मौके पर जिला इंचार्ज एससी विंग जलालपुरी तथा उपप्रधान बलवंत भाटिया ने कहा कि ये हड़ताल अगले सात दिनों तक शृंखलाबद्ध जारी रहेगी। ये संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक कि दलित विद्यार्थियों को उनके रोल नंबर तथा डिग्री नहीं मिलती।

डॉ. शिव दयाल माली उप प्रधान एस सी विंग पंजाब ने कहा कि पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम के तहत दलित विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए कानूनन लाभ पात्री हैं। लगभग दो लाख विद्यार्थियों का रोल नंबर न मिलने के कारण भविष्य खतरे में पड़ गया है। पंजाब सरकार को चुनौती देते हुए डॉ. माली ने कहा कि इस आंदोलन को और तेज किया जाएगा। डॉ. माली, जलालपुरी और भाटिया ने कहा कि पंजाब सरकार के घोटाले दिन-प्रतिदिन उजागर हो रहे हैं। सरकार ने 2017 के किए वादों और दलित समाज के वादों को पूरा न करके भेदभाव किया है। आप नेताओं ने कहा वर्ष 2022 के विधानसभा चुनावों में दलित समाज मौजूदा सरकार को मुंहतोड़ जवाब देगा।

 

 

source link


Leave a Reply