Latest news
जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, दो महीने बाद थी शादी पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत याचिका पंजाब की युवती की कनाडा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या 30 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान ! जाने जालंधर में स्कूल-बाजार खुलेंगे या रहेंगे बंद? AAP पार्टी ने जालंधर नॉर्थ हलके में किया बड़ा बदलाव, दिनेश ढल्ल को हटाया , इस नेता को बनाया इंचार्ज चीन में भूकंप के तेज झटके , धूल के बड़े गुबार से दहले लोग ਪਟਿਆਲਾ ਦੇ ਚਹਿਲ ਪਿੰਡ ਦੀ ਮਾਧਵ ਫੈਕਟਰੀ ਪਾਰਕਿੰਗ ਤੋਂ ਸਕ੍ਰੈਪ ਨਾਲ ਭਰਿਆ ਟਰੱਕ ਗਾਇਬ: 3 ਦਿਨ ਬਾਅਦ ਵੀ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਹੱਥ... अवैध संबंध के शक में पति ने की क्रूरता , पत्नी के काटे दोनों हाथ वाल्मीकि संगठनों द्वारा पंजाब बंद के आह्वान का जालंधर में दिखा पूरा असर 27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद

India Living News

Hot News
You are currently viewing मनाली में अनियंत्रित होकर कार पहाड़ी से गिरी, एक की मौत

मनाली में अनियंत्रित होकर कार पहाड़ी से गिरी, एक की मौत

हिमाचल : मनाली के नज़दीकी शलीन गांव के पास सोमवार देर शाम एक भयानक सड़क हादसा हो गया , जिसमें एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक की पहचान 43 वर्षीय हरदयाल सिंह, निवासी शलीन, के रूप में हुई है। वहीं 32 वर्षीय आत्मा राम, जो उसी गांव का रहने वाला है, गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों मनाली से अपने गांव शलीन की ओर लौट रहे थे। गांव से कुछ दूरी पहले अचानक चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और कार गहरी खाई में जा गिरी।

सूचना मिलते ही पुलिस एवं स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान चलाया। गंभीर रूप से घायल आत्मा राम को तुरंत उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से स्थिति नाजुक होने पर उसे एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया है।


Leave a Reply