Latest news
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026 : भारत पहुंचा 125वें स्थान पर , यूरोप शीर्ष 10 में हावी रहा हरियाणा रोडवेज की AC और सुपर लग्जरी बसों में कर्मचारियों की फ्री यात्रा करने पर लगी रोक पंजाब में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट , 5 जुलाई से 8 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट लुधियाना में प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी मॉर्निंग वॉक कर रही तो अचानक बेकाबू कार ने रौंदा, हुई मौत रात में लोगों को डर क्यों महसूस होता है? जानिए इस पर साइंस क्या कहती है होटल के कमरे में मिली प्रेमी प्रेमिका की लाशें , दोनों शादीशुदा थे पंजाब सरकार की मावां-धीयां सत्कार योजना शुरू : महिलाओं के खातों में आए 3 महीने के पैसे सौ साल का सफर: विभाजन का दर्द झेला, ईमानदारी से कमाया नाम; जानिए 100 वर्षीय कुन्दन सिंह जी की लंबी उ... पत्रकारों की संस्था Digital Media Association (DMA) ने जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह से की ... सड़क हादसा: डिवाइडर पार कर क्रेटा से भिड़ी बलेनो, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

India Living News

Hot News
You are currently viewing कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपनी नई बनाई पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस के दफ्तर का किया उद्धघाटन, भाजपा संग चुनाव लड़ने का किया एलान
Captain Amarinder Singh inaugurated the office of his newly formed party, Punjab Lok Congress, announced to contest elections with BJP

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपनी नई बनाई पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस के दफ्तर का किया उद्धघाटन, भाजपा संग चुनाव लड़ने का किया एलान

चंडीगढ़ : आपको बता दे पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस लांच हो गई है। वहीँ इसके चलते पार्टी के कार्यालय का सोमवार को चंडीगढ़ में उद्घाटन किया गया। बता दे कि चंडीगढ़ में स्थित दफ्तर का उद्धाटन करने कैप्टन अमरिंदर खुद पहुंचे। वहीँ इस दौरान उन्होंने राज्य का अगला विधानसभा चुनाव भाजपा के साथ मिलकर लड़ने का एलान कर दिया है। वहीँ कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि उन्होंने इस बारे में अमित शाह से बात की है। उन्होंने कहा हालांकि, सीटों पर समझौता होना बाकी है।

वहीँ इस मोके पर प्रेसवार्ता में कैप्टन अमरिंदर ने कहा कि हमारा उद्देश्य पंजाब विधानसभा चुनाव जीतना है और हम जीतेंगे। वहीँ इससे पहले उन्होंने पार्टी कार्यालय का उद्घाटन करने से पहले वाहेगुरु जी का आशीर्वाद लिया। इसके अलावा कैप्टन ने ट्वीट किया कि पंजाब की समृद्धि और सुरक्षा के लिए ईश्वर से प्रार्थना की, क्योंकि मैं अपने राज्य और इसके लोगों के कल्याण के लिए काम करना जारी रखने का संकल्प लेता हूं।

आपको बता दे कि इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस और टकसाली नेता सुखदेव सिंह ढींढसा के संयुक्त अकाली दल के साथ गठबंधन का स्पष्ट संकेत दिया था। इसके अलावा कैप्टन पहले ही कह चुके हैं कि वे भाजपा के साथ गठबंधन कर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

 


Leave a Reply