Latest news
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल

India Living News

Hot News
You are currently viewing कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने प्रधानमंत्री पद से दिया इस्तीफा

कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने प्रधानमंत्री पद से दिया इस्तीफा

वर्ल्ड न्यूज़ : कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने प्रधानमंत्री पद और लिबरल पार्टी के नेता पद से इस्तीफा दे दिया है. हालांकि उन्होंने कहा है कि वह तब तक पीएम बने रहेंगे जब तक पार्टी नए नेता को देश के प्रधानमंत्री के तौर पर चुन नहीं लेती.जस्टिन ट्रूडो ने 9 साल के शासन के बाद इस्तीफे का ऐलान कर दिया है। पार्टी में आंतरिक असंतोष और लोकप्रियता में कमी आने के कारण ट्रूडो को इस्तीफा देना पड़ा है।

ट्रूडो ने कहा है कि उन्होंने गवर्नर जनरल मैरी साइमन से 24 मार्च तक संसद को स्थगित करने के लिए कहा, और उन्होंने अनुरोध स्वीकार कर लिया। ट्रूडो 2015 से कनाडा के प्रधानमंत्री थे। इसी के साथ लिबरल पार्टी में नए नेता की खोज भी शुरू हो गई है। ट्रूडो के इस्तीफे से कनाडा में इसी साल चुनाव का रास्ता भी साफ हो गया है।

सर्वे में ट्रूडो की पार्टी को भारी नुकसान

सर्वेक्षणों से पता चलता है कि अक्टूबर के अंत तक होने वाले चुनाव में लिबरल पार्टी आधिकारिक विपक्षी कंजर्वेटिव पार्टी से बुरी तरह हार जाएगी। लगातार निराशाजनक सर्वेक्षणों से चिंतित लिबरल सांसदों ने ट्रूडो से इस्तीफा देने की अपील की थी।


Leave a Reply