Latest news
मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल... मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या पंजाब में कार क्रॉसिंग को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक युवक की मौत पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान

India Living News

Hot News
You are currently viewing चीन में गैस पाइप में हुए भीषण विस्फोट से हुआ बड़ा हादसा , कम से कम 12 लोगों की मौत , 138 घायल
major-accident-in-china-11-killed-in-massive-gas-pipe-explosion-37-seriously-injured

चीन में गैस पाइप में हुए भीषण विस्फोट से हुआ बड़ा हादसा , कम से कम 12 लोगों की मौत , 138 घायल

बीजिंग : चीन में आज एक बड़ा हादसा हो गया। चीन के हुबेई प्रांत के शियान शहर में रविवार सुबह गैस पाइप फट गई। सूत्रों की जानकारी के मुताबिक, मध्य चीन के हुबेई प्रांत में रविवार को भीषण गैस विस्फोट में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 138 लोग इस हादसे में घायल हो गए हैं। 37 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। इस हादसे के बाद कई लोग मलबे में दब गए हैं। आधिकारिक मीडिया के मुताबिक कई घर क्षतिग्रस्त हो गए यह विस्फोट झांगवान जिले के एक स्थानीय समुदायिक इलाके में सुबह करीब छह बजकर 30 मिनट पर हुआ।

हांगकांग स्थित साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने बताया कि विस्फोट शियान के यान्हू बाजार में हुआ जब कई निवासी नाश्ता कर रहे थे या बाजार में सब्जियां खरीद रहे थे। शहर के नगर निगम कार्यालय ने शुरू में कहा था कि घटना के बाद मलबे में कई लोग फंस गए थे। घटना के पीछे का कारण भी नहीं पता है। इसके लिए जांच शुरू कर दी गई है। स्थानीय मीडिया का कहना है कि राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

 

 

source link


Leave a Reply