Latest news
जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़ फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, दो महीने बाद थी शादी पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत याचिका पंजाब की युवती की कनाडा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या 30 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान ! जाने जालंधर में स्कूल-बाजार खुलेंगे या रहेंगे बंद?

India Living News

Hot News
You are currently viewing Breaking News : वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार ने NDTV से दिया इस्तीफ़ा
Breaking News : Senior journalist Ravish Kumar resigns from NDTV

Breaking News : वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार ने NDTV से दिया इस्तीफ़ा

नई दिल्ली : बड़ी खबर सामने आई है कि वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार ने NDTV से इस्तीफ़ा दे दिया है। मिली जानकारी अनुसार एनडीटीवी ग्रुप की प्रेसिडेंट सुपर्णा सिंह की ओर से सभी कर्मचारियों को भेजे एक मेल में बताया गया है कि रवीश ने तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। वहीँ इससे पहले मंगलवार को प्रणय रॉय और राधिका रॉय ने एनडीटीवी की प्रमोटर कंपनी आरआरपीआर के निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया था।

दरअसल, अडाणी समूह अब इस समाचार चैनल के अधिग्रहण के करीब पहुंच चुका है। अडाणी समूह ने आरआरपीआर का अधिग्रहण कर लिया था। आरआरपीआर के पास एनडीटीवी की 29.18 प्रतिशत हिस्सेदारी है। हालांकि, रॉय दंपति के पास प्रवर्तक के रूप में एनडीटीवी में अब भी 32.26 प्रतिशत की हिस्सेदारी है और उन्होंने समाचार चैनल के निदेशक मंडल से इस्तीफा नहीं दिया है।

बता दे कि रवीश कुमार चैनल के प्रमुख शो हम लोग, रवीश की रिपोर्ट, देश की बात और प्राइम टाइम सहित कई कार्यक्रमों में एंकरिंग किया करते थे। रवीश कुमार देश की आम जनता को प्रभावित करने वाले जमीनी मुद्दों की कवरेज के लिए जाने जाते हैं। रविश कुमार दो बार रामनाथ गोयनका उत्कृष्टता और 2019 में रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं।


Leave a Reply