Latest news
जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, दो महीने बाद थी शादी पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत याचिका पंजाब की युवती की कनाडा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या 30 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान ! जाने जालंधर में स्कूल-बाजार खुलेंगे या रहेंगे बंद? AAP पार्टी ने जालंधर नॉर्थ हलके में किया बड़ा बदलाव, दिनेश ढल्ल को हटाया , इस नेता को बनाया इंचार्ज चीन में भूकंप के तेज झटके , धूल के बड़े गुबार से दहले लोग ਪਟਿਆਲਾ ਦੇ ਚਹਿਲ ਪਿੰਡ ਦੀ ਮਾਧਵ ਫੈਕਟਰੀ ਪਾਰਕਿੰਗ ਤੋਂ ਸਕ੍ਰੈਪ ਨਾਲ ਭਰਿਆ ਟਰੱਕ ਗਾਇਬ: 3 ਦਿਨ ਬਾਅਦ ਵੀ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਹੱਥ... अवैध संबंध के शक में पति ने की क्रूरता , पत्नी के काटे दोनों हाथ वाल्मीकि संगठनों द्वारा पंजाब बंद के आह्वान का जालंधर में दिखा पूरा असर 27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब के मोगा में भाजपा की बदलाव रैली : पगड़ी पहन पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह

पंजाब के मोगा में भाजपा की बदलाव रैली : पगड़ी पहन पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह

पंजाब : मोगा के गांव किल्ली चहल में भारतीय जनता पार्टी की ओर से ‘बदलाव रैली’ का आयोजन किया गया । रैली में गृह मंत्री अमित शाह बताैर मुख्य अतिथि पहुंचे। केसरिया पगड़ी पहनकर आए शाह का मंच पर भव्य स्वागत किया गया।अपने संबोधन में शाह ने सिख गुरुओं की शहादत को प्रणाम किया।शाह ने कहा कि आज से वे भाजपा के प्रचार की शुरुआत कर रहे हैं। अमित शाह ने रैली को संबोधित करते हुए पंजाब सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पंजाब में ऐसी स्थिति बन गई है कि यहां सरकार जैसी कोई व्यवस्था दिखाई नहीं देती।उन्होंने दावा किया कि पंजाब में 2027 में भाजपा की सरकार बनेगी।

रैली से पहले शाह ने एक्स पर लिखा-पंजाब का हर व्यक्ति बदलाव चाहता है। जवानों, किसानों और मेहनतकश लोगों के लिए प्रसिद्ध पंजाब की पवित्र भूमि को आप-दा सरकार ने करप्शन, ड्रग्स और अपराध में डुबो दिया है। रिमोट कंट्रोल वाली आप-दा सरकार में पंजाब से लॉ एंड ऑर्डर और विकास नदारद हैं।

शाह ने मौजूदा राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी परिवर्तन के नाम पर सत्ता में आई थी, लेकिन अपने वादे पूरे नहीं कर पाई। उन्होंने कहा कि राज्य में पच्चीस लाख नौकरियां देने का वादा किया गया था, लेकिन वह पूरा नहीं हुआ। नशा मुक्त पंजाब बनाने का दावा किया गया था, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं आया।अमित शाह ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है और यह सरकार दिल्ली के नेताओं के इशारों पर चल रही है।

उन्होंने प्रदेश में बढ़ते अपराध और नशे की समस्या पर भी चिंता जताई। शाह ने कहा कि राज्य में गैंगस्टर सक्रिय हैं, फिरौती के मामले सामने आ रहे हैं और कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो रही है। शाह ने कहा कि यदि पंजाब को नशे, भ्रष्टाचार और अपराध से मुक्त कराना है तो प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनानी होगी।


Leave a Reply