Latest news
महंगाई का बड़ा झटका ! कमर्शियल गैस सिलेंडर 993 रूपए महंगा हुआ गैंगस्टर सुक्खा काहलवां के करीबी गोपी की गोलियां मारकर हत्या जालंधर हेल्थ केयर एसोसिएशन ने की नई नियुक्तियां, प्रदीप वर्मा और एडवोकेट एकमजोत सिंह गिल को अहम जिम्... पंजाब-चंडीगढ़ में ईडी ने 11 ठिकानों पर की छापेमारी , 1.4 करोड़ रुपये जब्त जालंधर में चिकचिक चौक के पास 2 पक्षों की झड़प में एक्टिवा को लगाई आग चीन का Meta को बड़ा झटका, Manus की 2 अरब डॉलर की डील पर लगाई रोक Exit Poll 2026 : पश्चिम बंगाल में किसका बजेगा डंका ? एग्जिट पोल के नतीजे आये सामने शंभू-अंबाला रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट का मामला सुलझा, हथियारों सहित 4 गिरफ्तार पंजाब के शंभू में रेलवे ट्रैक पर धमाका, विस्फोटक लगाने वाले के उड़े चिथड़े पिकनिक पर गए परिवार के साथ हादसा , नाले के तेज बहाव में बह गया मासूम बच्चा

India Living News

Hot News
You are currently viewing चंडीगढ़ मेयर पद पर एक वोट से भाजपा की जीत ,  ‘आप’ पार्टी ने किया जमकर हंगामा
BJP won the post of Chandigarh Mayor by one vote, AAP created a ruckus

चंडीगढ़ मेयर पद पर एक वोट से भाजपा की जीत , ‘आप’ पार्टी ने किया जमकर हंगामा

चंडीगढ़ : बड़ी खबर मिली है कि चंडीगढ़ मेयर पद पर एक बार फिर भाजपा का कब्जा हो गया है। मिली जानकारी अनुसार भाजपा की सरबजीत कौर को विजेता घोषित किया गया है। जानकारी मिली है कि आम आदमी पार्टी का एक वोट इनवेलिड होने के चलते उसे रद कर दिया । इस वजह से भाजपा उम्मीदवार सरबजीत कौर को एक वोट से विजेता घोषित किया गया है।

प्राप्त जानकारी अनुसार आम आदमी पार्टी और भाजपा दोनों के उम्मीदवारों को 14-14 वोट पड़े थे, लेकिन आप का एक वोट इनवेलिड होने से उसे रद कर दिया गया। वहीँ इसके बाद आप पार्षदों ने वहां जमकर हंगामा शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी का जो वोट खारिज हुआ है वह बैलेट पेपर थोड़ा सा फट गया था, इसीलिए उसे खारिज किया गया है। वहीँ इसके बाद से दोनों दलों में जमकर हंगामा हो रहा है।

वहीँ मौके पर पुलिस पहुंच गई है। मोके पर दोनों दल के पार्षद खूब हंगामा कर रहे हैं और एक दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। जानकारी अनुसार वहां हाथापाई तक की नौबत आ गई है। हालाँकि पुलिस बीच बचाव कर रही है। मिली जानकारी अनुसार आप कार्यकर्ता बड़ी संख्या में नगर निगम के बाहर जमा हो गए हैं और धरने पर बैठ गए हैं।


Leave a Reply