Latest news
महंगाई का बड़ा झटका ! कमर्शियल गैस सिलेंडर 993 रूपए महंगा हुआ गैंगस्टर सुक्खा काहलवां के करीबी गोपी की गोलियां मारकर हत्या जालंधर हेल्थ केयर एसोसिएशन ने की नई नियुक्तियां, प्रदीप वर्मा और एडवोकेट एकमजोत सिंह गिल को अहम जिम्... पंजाब-चंडीगढ़ में ईडी ने 11 ठिकानों पर की छापेमारी , 1.4 करोड़ रुपये जब्त जालंधर में चिकचिक चौक के पास 2 पक्षों की झड़प में एक्टिवा को लगाई आग चीन का Meta को बड़ा झटका, Manus की 2 अरब डॉलर की डील पर लगाई रोक Exit Poll 2026 : पश्चिम बंगाल में किसका बजेगा डंका ? एग्जिट पोल के नतीजे आये सामने शंभू-अंबाला रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट का मामला सुलझा, हथियारों सहित 4 गिरफ्तार पंजाब के शंभू में रेलवे ट्रैक पर धमाका, विस्फोटक लगाने वाले के उड़े चिथड़े पिकनिक पर गए परिवार के साथ हादसा , नाले के तेज बहाव में बह गया मासूम बच्चा

India Living News

Hot News
You are currently viewing बड़ी खबर : पंजाब में दिनदहाड़े BJP नेता पर चली गोलियां

बड़ी खबर : पंजाब में दिनदहाड़े BJP नेता पर चली गोलियां

अमृतसर : पंजाब के अमृतसर से बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी मिली है यहां दिन-दिहाड़े तीन अज्ञात युवकों ने भाजपा नेता और सुनार का काम करने वाले विशाल सूर पर उस समय गोली चला दी, जब वह अपनी दुकान खोल रहे थे। पूरी घटना सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई है। कैमरे में साफ दिखाई दे रहा है कि एक युवक भाजपा नेता पर गोली चलाता हुआ दिखाई दे रहा है।

जानकारी देते हुए भाजपा नेता एवं सुनार विशाल सूर ने बताया कि वह सुबह करीब साढ़े दस बजे अपनी ज्यूलर की दुकान खोल रहा था कि एक युवक मोटरसाइकिल पर आया तथा उसके साथ उसके दो अन्य साथी भी थे। उन्होंने उस पर गोली चलाई लेकिन गोली मुझे नहीं लगी। जब उसने खुद को बचाने की कोशिश की तो उन्होंने दो और गोलियां चलाईं, उसने भाग कर अपनी जान बचाई। इसके बाद तीनों युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि ये युवक कल भी उसकी दुकान पर आए थे और आभूषणों के दाम पूछ रहे थे। आज वही युवक उसके सामने आया और उन्होंने उस पर गोली चला दी। साथ ही उन्होंने प्रशासन से न्याय की मांग की है और कहा है कि उसकी जान-माल की सुरक्षा की जाए। घटना के बाद पुलिस जांच कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि आसपास के सी.सी.टी.वी. कैमरे खंगाल कर आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।


Leave a Reply