Latest news
स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस

India Living News

Hot News
You are currently viewing सुनंदा पुष्कर मौत मामले में कांग्रेस नेता शशि थरूर को मिली बड़ी राहत , केस से हुए बरी
Big relief to Congress leader Shashi Tharoor in Sunanda Pushkar death case, acquitted from the case

सुनंदा पुष्कर मौत मामले में कांग्रेस नेता शशि थरूर को मिली बड़ी राहत , केस से हुए बरी

नई दिल्ली : पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने कांग्रेस नेता शशि थरूर को बड़ी राहत देते हुए बरी कर दिया है। आपको बता दें कि शशि थरूर को दिल्ली पुलिस ने आईपीसी की धारा 498 A (पति या उसके रिश्तेदार द्वारा अत्याचार) और धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मामले में आरोपी बनाया था।

फैसला पक्ष में आने के बाद शशि थरूर ने न्यायाधीश का धन्यवाद किया और कहा कि यह पिछले साढ़े सात साल से एक पूर्ण यातना थी और अब उन्हें इससे राहत मिली है। 

आपको बता दे बिजनेस में अलग पहचान बना चुकीं पुष्कर का नाम चर्चा में तब आया जब 2010 में उनकी शादी कांग्रेस नेता शशि थरूर के साथ हुई। और शादी के बाद दोनों खुलकर मीडिया के सामने आते थे। जिक्रयोग है कि सुनंदा पुष्कर दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल में 17 जनवरी 2014 की रात को मृत पाई गई थीं। पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत के बाद उनके पति शशि थरूर के ऊपर मानसिक उत्पीड़न करने और हत्या के लिए उकसाने के आरोप लगे थे । फिर इसके बाद दिल्ली पुलिस द्वारा इस मामले में शशि थरूर के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

 


Leave a Reply