Latest news
लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का धरना प्रदर्शन , बिना Toll दिए गुजरे वाहन CJP PROTEST : संसद मार्च के लिए जा रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज PM आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता , केंद्र सरकार के सामने रखीं ये मांगें जालंधर में 24 जुलाई को भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा, पत्रकार संस्था (DMA) को विशेष निमंत्रण फिट होने के बावजूद भी पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक , युवाओं को दी खास सलाह अमृतसर में थार गाडी के अंदर मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप जालंधर के सनप्रीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांधी थी पटियाला शाही पगड़ी नेपाल में भूकंप के झटके ; 5.0 तीव्रता के भूकंप से लोगों में फैली दहशत अमृतसर में 70 साल के बुजुर्ग पर आवारा कुत्तों ने किया हमला , हुई मौत भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाकर अस्पताल में शिफ्ट किया

India Living News

Hot News
You are currently viewing मुंबई में तेज आंधी-बारिश के साथ अचानक बदला मौसम
Weather changed suddenly with heavy storm and rain in Mumbai

मुंबई में तेज आंधी-बारिश के साथ अचानक बदला मौसम

मुंबई : खबर है कि मुंबई में धूलभरी हवाओं के साथ बारिश ने दस्तक दी है। वहीँ इसके बाद भीषण गर्मी के बीच लोगों को राहत भी मिली। बता दे मुंबई और पड़ोसी महानगरीय इलाकों के कुछ हिस्सों में सोमवार को बारिश और तेज हवाएं चलीं, जिससे मेट्रो और लोकल ट्रेन सेवाएं बाधित हो गईं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) मुंबई ने ठाणे, पालघर और मुंबई के लिए मध्यम से तीव्र बारिश के साथ तूफान की भविष्यवाणी करते हुए “नाउकास्ट चेतावनी” जारी की है। मौसम विभाग ने लोगों को घरों से निकलने से पहले सावधानी बरतने को कहा है।

आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, “अगले 3-4 घंटों में मुंबई में अलग-अलग स्थानों पर 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज़ हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।” मेट्रो रेल के एक प्रवक्ता ने कहा कि तेज हवाओं के कारण बिजली के तार पर एक बैनर गिरने के बाद आरे और अंधेरी ईस्ट मेट्रो स्टेशनों के बीच मेट्रो सेवाएं निलंबित कर दी गईं।

इसके अलावा कुछ जगहों पर पेड़ गिरने की घटनाएं भी सामने आईं। दादर, कुर्ला, माहिम, घाटकोपर, मुलुंड और विक्रोली के उपनगरों में तेज हवाओं के साथ बारिश देखी गई, जबकि दक्षिण मुंबई के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हुई। ठाणे, अंबरनाथ, बदलापुर, कल्याण और उल्हासनगर जैसे उपग्रह शहरों में भी तेज़ हवाओं के साथ मध्यम बारिश हुई।


Leave a Reply