Latest news
जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, दो महीने बाद थी शादी पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत याचिका पंजाब की युवती की कनाडा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या 30 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान ! जाने जालंधर में स्कूल-बाजार खुलेंगे या रहेंगे बंद? AAP पार्टी ने जालंधर नॉर्थ हलके में किया बड़ा बदलाव, दिनेश ढल्ल को हटाया , इस नेता को बनाया इंचार्ज चीन में भूकंप के तेज झटके , धूल के बड़े गुबार से दहले लोग ਪਟਿਆਲਾ ਦੇ ਚਹਿਲ ਪਿੰਡ ਦੀ ਮਾਧਵ ਫੈਕਟਰੀ ਪਾਰਕਿੰਗ ਤੋਂ ਸਕ੍ਰੈਪ ਨਾਲ ਭਰਿਆ ਟਰੱਕ ਗਾਇਬ: 3 ਦਿਨ ਬਾਅਦ ਵੀ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਹੱਥ... अवैध संबंध के शक में पति ने की क्रूरता , पत्नी के काटे दोनों हाथ वाल्मीकि संगठनों द्वारा पंजाब बंद के आह्वान का जालंधर में दिखा पूरा असर 27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद

India Living News

Hot News
You are currently viewing BIG NEWS : दिल्ली में यलो अलर्ट लागू- स्कूल-कालेज बंद, निजी संस्थान में 50 % उपस्थिति के साथ होगा काम
BIG NEWS: Yellow alert implemented in Delhi- School-college closed, work will be done with 50% attendance in private institute

BIG NEWS : दिल्ली में यलो अलर्ट लागू- स्कूल-कालेज बंद, निजी संस्थान में 50 % उपस्थिति के साथ होगा काम

नई दिल्ली : बड़ी खबर मिल रही है कि दिल्ली में यलो अलर्ट लागू होने के बाद स्कूल कालेज बंद भी कर दिए गए हैं। वहीँ ओमिक्रोन वेरिएंट के बढ़ते खतरे को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बैठक की। वहीँ बैठक के बाद ये ऐलान किया कि ग्रेप लागू किया जा रहा है। आपको बता दे कि ग्रेप लागू किए जाने के तहत पहला स्टेज यलो अलर्ट का होता है। बता दे इसमें तमाम चीजों पर पाबंदियां लागू हो जाती है। इसके अलावा सभी निजी कार्यालयों को 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ सुबह नौ से पांच बजे के बीच काम करने के लिए कहा गया है।

बता दे कि यलो अलर्ट लागू हो जाने के बाद दुकानें और माल सुबह 10 से रात 8 बजे तक खुलेंगे, और वह आड-इवेन के आधार पर खुल सकेंगे। इसके अलावा साप्ताहिक बाजार एक जोन में केवल एक ही खुलेगा और इसमें भी शर्त यह होगी कि 50 प्रतिशत दुकानदारों ही अपनी दुकानें संचालित कर सकेंगे।

बता दे कि वहीँ रात 10 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। इसके अलावा शहर के रेस्तरां 50 फीसदी क्षमता के साथ सुबह 8 से रात 10 बजे तक खुलेंगे। वहीँ बार 50 फीसदी क्षमता के साथ दोपहर 12 से रात 10 बजे तक खुलेंगे। इसके अलावा होटल खुल सकेंगे। इसके अलावा सिनेमा हॉल,मल्टीप्लेक्स, बैंक्वेट हाल, स्पा, जिम व एंटरटेनमेंट पार्क बंद रहेंगे और बार्बर शॉप व सैलून खुल सकेंगे। इसके अलावा परिवहन के साधन मेट्रो और बसें 50 प्रतिशत सिटिंग क्षमता पर ही चलेंगी।

 


Leave a Reply