Latest news
डबल मर्डर : लखनऊ में शख्स ने दिन दहाड़े की पत्नी और बहन की हत्या; बाद में खुद को भी मारी गोली 21 अगस्त को पंजाब बंद : जानिए क्या रहेगा बंद व क्या खुला रहेगा PM Cares Fund का डेटा रिलीज पर कांग्रेस ने साधा निशाना भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब से तीन प्रमुख नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जालंधर में कारोबारी से बड़ी लूट: कार के शीशे पर लोहे की रॉड से किया वार, नकदी के दो बैग लेकर फरार जालंधर : तेजदार हथियार दिखा कर लूट और झपटमारी की वारदाते करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्ता... जालंधर में दर्दनाक हादसा : बस की चपेट में आने से Delivery Boy की मौत सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला

India Living News

Hot News
You are currently viewing बड़ी खबर : चालान से बचने के लिए लोग वाहनों को लगवा रहे है अवैध हाई सिक्योरिटी प्लेटें
Beware of those who do not wear high security number plates!

बड़ी खबर : चालान से बचने के लिए लोग वाहनों को लगवा रहे है अवैध हाई सिक्योरिटी प्लेटें

चंडीगढ़ : खबर है कि ‘सिटी ब्यूटीफुल’ यानी चंडीगढ़ में बिना हाई सिक्योरिटी प्लेट वाली गाड़ियों के चालान धड़ल्ले से काटे जा रहे हैं। आपको बता दे कि गत दिनों डिस्ट्रिक्ट क्राइम सेल(डीसीसी) ने सेक्टर-38 मोटर मार्केट में फर्जी नंबर प्लेट बनाने वाले डीलर को अरेस्ट भी किया था। वहीँ बड़ा खुलासा ये हुआ है कि पुलिस के अनुसार आरोपी तुषार अग्रवाल उर्फ बंटी ना सिर्फ चंडीगढ़ बल्कि पंजाब, हरियाणा यहां तक दिल्ली की जाली हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट्स भी सप्लाई कर चुका है।

वहीँ ये बात भी सामने आ रही है कि इस पूरे नेक्सस के लिए कहीं न कहीं जनता भी जिम्मेदार हैं। क्योंकि, लोग हाई सिक्योरिटी प्लेट लगाने की लंबी प्रक्रिया से बचना चाहते है और साथ-साथ चालान से भी बचना चाहते हैं। यही वजह है कि फर्जी प्लेटें लगाने का एक बड़ा ग्रे मार्केट भी खड़ा हो गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ में पिछले 3 साल में बड़ी संख्या में फर्जी प्लेटें लगाई भी जा चुकी हैं।

वहीँ पुलिस का कहना है कि लोग प्राइवेट डीलर से प्लेटें लगवा रहे हैं, यह गलत है। इसमें केस भी दर्ज हो सकता है। इसलिए जो भी वाहन चालक जाली नंबर प्लेट लगवा चुके हैं वे तुरंत सरकार के नियमानुसार हाई सिक्योरिटी प्लेट के लिए अप्लाई करें।’

विभाग सख्त कार्रवाई करेगा

प्रद्युमन सिंह, डायरेक्टर ट्रांसपोर्ट चंडीगढ़ ने कहा है कि फेक हाई सिक्योरिटी प्लेट का मामला हमारे संज्ञान में है। विभाग कार्रवाई भी कर रहा है, जो लोग सोच रहे हैं कि वे फर्जी प्लेट लगाकर बच जाएंगे, वे गलत सोच रहे हैं।’


Leave a Reply