Latest news
जालंधर में भगवान महावीर मार्ग का भव्य उद्घाटन, इंसानियत दा फैन एसोसिएशन ने स्मृति स्तंभ शहरवासियों क... जालंधर के मॉडल टाउन में दो कारों की टक्कर , इनोवा कार दुकान में जा घुसी 27 अगस्त को पंजाब बंद : जाने क्या रहेगा खुला और क्या रहेगा बंद चीनी के बाद अब रुला रहा प्याज, कीमत में भारी बढ़ोतरी जालंधर में सफाई कर्मियों की खत्म हुई हड़ताल, सड़कों से हटेगा अब कूड़ा जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया, 494 यात्रियों को पकड़ा गया जापान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए , रिक्टर स्केल पर 6.1 तीव्रता मापी गई जालंधर में 10वीं मंजिल से गिरी लड़की , हुई दर्दनाक मौत जालंधर में 72 लाख की लूट की गुत्थी सुलझी , छह आरोपी गिरफ्तार जालंधर में चोरों का आतंक ! 3 जगहों से बाइक चोरी

India Living News

Hot News
You are currently viewing बड़ी खबर : जालंधर में दिनदहाड़े पॉश एरिया में स्तिथ PNB बैंक से 16 लाख की डकैती, हथियारबंद नकाबपोश लुटेरों ने दिया वारदात को अंजाम
Big news: Robbery worth 16 lakhs from PNB bank located in a posh area in broad daylight in Jalandhar, armed masked robbers carried out the crime

बड़ी खबर : जालंधर में दिनदहाड़े पॉश एरिया में स्तिथ PNB बैंक से 16 लाख की डकैती, हथियारबंद नकाबपोश लुटेरों ने दिया वारदात को अंजाम

जालंधर : पंजाब के जालंधर शहर में बड़ी वारदात की खबर मिली है। जानकारी मिली है कि जालंधर के पॉश एरिया में स्तिथ पीएनबी बैंक से हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने 16 लाख की डकैती की है। मिली जानकारी अनुसार ग्रीन माडल टाउन स्थित पीएनबी बैंक की ब्रांच में इस वारदात को अंजाम दिया गया है । बताया जा रहा है कि नकाबपोश लुटेरे तेजधार हथियार लेकर बैंक में घुसे और बदमाशों ने बैंक खुलते ही एंट्री की और बैंक के दरवाजे अंदर से बंद कर लिए। वहीँ बैंक के स्टाफ को हथियारों की नोक पर लेकर स्ट्रांग रूम की चाबियां छीन ली और कैश बैग में भर लिया।

वहीँ लुटेरे जाते-जाते बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी साथ ले गए। वहीँ इसके बाद डकैती की घटना के बाद हड़कंप मच गया। वहीँ वारदात के बाद बैंक स्टाफ ने पुलिस को तुरंत इसकी जानकारी दी। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। वहीँ इसके बाद इलाके की नाकाबंदी भी करा दी गई है। वहीँ पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया है।

 


Leave a Reply