Latest news
प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल...

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब पुलिस की बड़ी कार्यवाही , रेड करके गैरकानूनी दवा गोदाम पकड़ा, भारी मात्रा में नशीली दवायेँ पकड़ी
Big action of Punjab Police, raided illegal drug warehouse, caught huge amount of drugs

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्यवाही , रेड करके गैरकानूनी दवा गोदाम पकड़ा, भारी मात्रा में नशीली दवायेँ पकड़ी

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए उत्तर प्रदेश में रेड करके गैरकानूनी दवा गोदाम पकड़ा है। मिली जानकारी अनुसार वहां से 7 लाख से ज्यादा नशीली गोलियां, कैप्सूल और टीके जब्त किए गए हैं। पुलिस ने मुख्य सप्लायर आशीष विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया है। वह उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में आईटीसी नजदीक खलासी लाइन का रहने वाला है।

वह पिछले 5 वर्षों से फतेहगढ़ साहिब, मोहाली, नवांशहर, रोपड़, पटियाला और लुधियाना में नशीली दवाईयां सप्लाई कर रहा था। यह आराोपी फतेहगढ़ पुलिस को अमलोह, सरहिंद, बडाली आला सिंह और खमाणो थाने में NPDS एक्ट के तहत दर्ज 4 कॉमर्शियल मामलों में वांटेड था।

वहीँ रोपड़ रेंज के DIG गुरप्रीत भुल्लर ने बताया कि गैरकानूनी गोदाम से 4.98 लाख गोलियां लोमोटिल, 97,200 एल्प्राजोलम, 75,480 प्रॉक्सीवोन कैप्सूल, 21,600 शीशी एवल, बुप्रेनॉर्फीन के 16,600 इंजेक्शन और 550 गोलियां ट्रामाडोल बरामद की गई है।

बता दे कि पंजाब पुलिस ने चमकौर साहिब के रहने वाले सुखविंदर सिंह काला और हरजसप्रीत सिंह को पकड़ा था। उनसे बूफ्रोनॉर्फीन के 175 टीके और एवल की 175 वॉयल बरामद की गई थी। इसके बाद क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने इसकी जांच की। जिसमें उत्तर प्रदेश के इस गैरकानूनी गोदाम का पता चला।

 


Leave a Reply