Latest news
डबल मर्डर : लखनऊ में शख्स ने दिन दहाड़े की पत्नी और बहन की हत्या; बाद में खुद को भी मारी गोली 21 अगस्त को पंजाब बंद : जानिए क्या रहेगा बंद व क्या खुला रहेगा PM Cares Fund का डेटा रिलीज पर कांग्रेस ने साधा निशाना भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब से तीन प्रमुख नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जालंधर में कारोबारी से बड़ी लूट: कार के शीशे पर लोहे की रॉड से किया वार, नकदी के दो बैग लेकर फरार जालंधर : तेजदार हथियार दिखा कर लूट और झपटमारी की वारदाते करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्ता... जालंधर में दर्दनाक हादसा : बस की चपेट में आने से Delivery Boy की मौत सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला

India Living News

Hot News
You are currently viewing बड़ी खबर : अब इस दिन होंगे चंडीगढ़ में मेयर चुनाव, हाई कोर्ट ने दिया फैसला
Big news: Now mayor elections will be held in Chandigarh on this day, High Court has given its decision.

बड़ी खबर : अब इस दिन होंगे चंडीगढ़ में मेयर चुनाव, हाई कोर्ट ने दिया फैसला

पंजाब: चंडीगढ़ में मेयर चुनाव को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया है। हाईकोर्ट ने शहर में 30 जनवरी को मेयर चुनाव कराने के आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही कोर्ट ने कहा है कि चंडीगढ़ में मेयर चुनाव के दिन किसी भी बाहरी समर्थक या अधिकारी को नगर निगम कार्यालय में आने की इजाजत नहीं दी जाएगी। कोर्ट ने पार्षदों को सुरक्षा मुहैया कराने का भी आदेश दिया है।

बता दें कि कल कोर्ट ने चंडीगढ़ प्रशासन को सख्त आदेश दिए थे कि अगर प्रशासन मेयर चुनाव की सही तारीख तय नहीं करता है तो कोर्ट चुनाव की तारीख तय करेगा। आपको यह भी बता दें कि चंडीगढ़ के मेयर, डिप्टी मेयर और सीनियर डिप्टी मेयर का चुनाव 18 जनवरी को होना था, लेकिन चुनाव से कुछ समय पहले चुनाव अधिकारी की तबीयत खराब होने के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।

इसके बाद डिप्टी कमिश्नर ने 6 फरवरी को चुनाव कराने का आदेश दिया था, लेकिन कोर्ट ने कहा कि 6 फरवरी की तारीख बहुत लंबी है और पहले चुनाव कराने के लिए तारीख तय की जाए। इसके बाद आज कोर्ट ने सुनवाई के दौरान 30 जनवरी को मेयर चुनाव कराने का आदेश जारी किया है।


Leave a Reply