Latest news
पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व सीएम मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़ फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, दो महीने बाद थी शादी पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत याचिका पंजाब की युवती की कनाडा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

India Living News

Hot News
You are currently viewing BIG NEWS : भूंकप के तेज़ झटकों से दहला म्यांमार और बैंकॉक, सेकेंड्स में धराशायी हुई बहुमंजिला इमारत

BIG NEWS : भूंकप के तेज़ झटकों से दहला म्यांमार और बैंकॉक, सेकेंड्स में धराशायी हुई बहुमंजिला इमारत

वर्ल्ड न्यूज़ : Earthquake : बड़ी खबर है कि म्यांमार में आया तेज़ भूंकप, बैंकॉक में भी कांपी धरती। जानकरी मिली है कि म्यांमार में शुक्रवार को भूकंप के शक्तिशाली झटके महसूस किए गए। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में भी झटके महसूस किए गए जहां सैंकड़ो लोग इमारतों से बाहर निकल आए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (जीएफजेड) ने शुक्रवार को बताया कि म्यांमार में 7.7 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप के बाद हुए नुकसान के बारे में म्यांमार की ओर से तत्काल कोई जानकारी नहीं दी गई। जीएफजेड ने कहा कि भूकंप का केंद्र मंडाले शहर के पास 10 किमी (6.21 मील) की गहराई पर था।

वहीं, सोशल मीडिया पर कई ऐसी तस्वीरें और वीडियोज सामने आ रहे हैं जिनमें भूकंप के कारण हुई तबाही दिख रही है। इस भूकंप के कारण लोग खौफ से भर गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार पहला भूकंप सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर आया, इसकी तीव्रता 7.2 मापी गई। इसके बाद दूसरा झटका दोपहर 12 बजकर दो मिनट पर आया, इसकी तीव्रता 7 मापी गई।

ये झटके इतने जबरदस्त थे कि थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में भी इन्हें महसूस किया गया। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.2 रही।


Leave a Reply