जालंधर : जालंधर से बड़ी ही दुखद खबर मिल रही है। मिली जानकारी अनुसार अवतार नगर के एक घर में भयानक आग लग गयी। बताया जा रहा है इस आग में परिवार के पांच लोग झुलस गए , जिसमे 3 बच्चे बताये जा रहे है। प्राप्त जानकारी अनुसार इस दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत की खबर मिल रही है। हालाँकि अभी इसकी पूर्ण तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। मौके पर फायर बिग्रेड की टीम व पुलिस भी पहुँच चुकी है। इस घटना से इलाके में ग़मगीन माहौल है।