Latest news
पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री राजा वड़िंग को बड़ा झटका , हाईकोर्ट ने बादल फैमिली की ऑर्बिट बसों के खिलाफ कार्रवाई पर लगाई रोक
Big blow to Punjab Transport Minister Raja Vading, High Court stays action against Badal family's orbit buses

पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री राजा वड़िंग को बड़ा झटका , हाईकोर्ट ने बादल फैमिली की ऑर्बिट बसों के खिलाफ कार्रवाई पर लगाई रोक

चंडीगढ़ : बता दे कि पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को बड़ा झटका लगा है। बता दे कि ट्रांसपोर्ट मंत्री बनते ही राजा वड़िंग ने ऑर्बिट की कई बसें थाने में बंद करवा दी थी। मिली जानकारी अनुसार पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने बादल फैमिली की ऑर्बिट बसों के खिलाफ कार्रवाई पर रोक लगा दी है। वहीँ HC ने पंजाब सरकार को ऑर्बिट बसें रिलीज कर उनके परमिट बहाल करने के लिए कहा है।

मिली जानकारी अनुसार हाईकोर्ट में ट्रांसपोर्ट कंपनी के वकील की तरफ से कहा गया कि सरकार ने बिना नोटिस दिए उनके खिलाफ कार्रवाई की है। जबकि उनकी तरफ से टैक्स भी सही ढंग से भरे गए थे। वहीँ कोर्ट में बादल फैमिली की ऑर्बिट एविएशन की तरफ से पेश हुए वकीलों ने बताया कि इस कंपनी में 50 से ज्यादा बसें चल रही हैं। वहीँ सरकार ने उनके टैक्स की लेट पेमेंट की बात कही थी। इसके बाद उन्हें इसकी मंजूरी दी गई कि वो किश्तों में टैक्स जमा कर दें। इसके बाद 11 अक्टूबर को ऑर्डर मिलने के बाद उन्होंने पहली किश्त जमा करा दी।

उन्होंने कहा फिर अचानक 18 अक्टूबर को यह ऑर्डर वापस ले लिए गए। इसके बाद फिर 12 नवंबर को ऑर्डर जारी कर बसों के परमिट रद्द कर दिए गए। फिर इसके बाद उन्होंने पूरा टैक्स भी जमा करा दिया और विभाग से नो ड्यूज सर्टिफिकेट भी ले लिया। जबकि इसके बावजूद उनके परमिट कैंसिल कर दिए गए। वहीँ उन्होंने हाईकोर्ट में यही बात रखी कि जब टैक्स जमा है तो फिर अवैध तरीके से बसों पर किस वजह से कार्रवाई की जा रही है।

 


Leave a Reply