Latest news
मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल... मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या पंजाब में कार क्रॉसिंग को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक युवक की मौत पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में BJP को बड़ा झटका, 50 भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा
Big blow to BJP in Jalandhar, 50 BJP workers resigned

जालंधर में BJP को बड़ा झटका, 50 भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा

जालंधर : जालंधर में BJP को बड़ा झटका लगने की खबर है , 50 भाजपा कार्यकर्ता इस्तीफ़ा दे रहे है। आपको बता दे कि पंजाब विधानसभा चुनाव के नतीजों के दिन जालंधर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से जीते कांग्रेस उम्मीदवार बावा हैनरी की मौजूदगी में भाजपा नेता किशन लाल शर्मा से मारपीट के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। आपको बता दे कि दोनों नेताओं के बीच मामले को लेकर हुए समझौते का भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने विरोध शुरू कर दिया है। इसी मुद्दे को लेकर लगभग 50 भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा दे दिया है। भाजयुमो नेता अनुपम शर्मा और उनके साथियों ने इस समझौते को भाजपा और भाजयुमो कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ने वाला बताया है।

उन्होंने कहा कि जिला भाजपा अध्यक्ष सुशील शर्मा ने दबाव में हैनरी परिवार के साथ समझौता किया है। भाजयुमो कार्यकर्ता इससे खासे नाराज हैं। उन्होंने कहा कि अगर ऐसे ही हालात रहे और पार्टी के लिए संघर्ष करने वाले कार्यकर्ताओं को विरोधियों के सामने झुकना पड़ेगा तो पार्टी कार्यकर्ता फील्ड में काम नहीं कर सकेंगे। युवा भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि इसके विरोध में वह पार्टी में सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं। अनुपम शर्मा ने कहा कि करीब 50 युवा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भाजपा छोड़ रहे हैं।

 


Leave a Reply