Latest news
Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल... मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या

India Living News

Hot News
You are currently viewing भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने लोकसभा चुनाव लड़ने से किया इंकार, BJP ने बनाया था उम्मीदवार
Bhojpuri superstar Pawan Singh refused to contest Lok Sabha elections, BJP had made him a candidate

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने लोकसभा चुनाव लड़ने से किया इंकार, BJP ने बनाया था उम्मीदवार

नेशनल न्यूज़ : आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में भाजपा ने चार भोजपुरी अभिनेताओं पर दांव लगाया है। इनमें से भोजपुरी के स्टार अभिनेता पवन सिंह ने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा के दूसरे दिन ही चुनाव लड़ने से मना कर दिया।

भाजपा ने जिन चार भोजपुरी अभिनेताओं पर दांव लगाया है उसमें से तीन दिनेश लाल यादव निरहुआ, मनोज तिवारी और रवि किशन पहले से ही भाजपा के सांसद हैं। वहीं भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह को भाजपा ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल सीट से चुनाव मैदान में उतारने की घोषणा की है।

लेकिन, पवन सिंह ने इस सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने में असमर्थता जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स हैंडल के जरिए ऐलान किया कि वह इस सीट से चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।

पवन सिंह ने रविवार को एक्स पर लिखा, ’भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का दिल से आभार प्रकट करता हूं। पार्टी ने मुझ पर विश्वास कर आसनसोल का उम्मीदवार घोषित किया लेकिन किसी कारणवश मैं आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा।’
शनिवार को पवन सिंह ने भाजपा का जताया था आभार
उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को अपना यह संदेश टैग किया है। इससे पहले शनिवार को पवन सिंह ने भाजपा द्वारा आसनसोल से लोकसभा का टिकट दिए जाने पर लिखा था, ’शीर्ष नेतृत्व को दिल से धन्यवाद।‘ उन्होंने अपने ट्वीट में पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, भाजपा महासचिव विनोद तावड़े का आभार व्यक्त किया था।


Leave a Reply