Latest news
स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस

India Living News

Hot News
You are currently viewing लुधियाना में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर व जूता कारोबारी प्रिंकल पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग

लुधियाना में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर व जूता कारोबारी प्रिंकल पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग

लुधियाना : खबर है कि लुधियाना में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर व जूता कारोबारी प्रिंकल पर शुक्रवार शाम खुड्ड मोहल्ला स्थित उसकी दुकान में घुसकर कुछ लोगों ने ताबड़तोड गोलियां चलाई। मिली जानकारी अनुसार वारदात के समय दुकान में प्रिंकल के अलावा उसकी महिला पार्टनर , दुकान में काम करने वाले 2 लड़कों के अलावा 3 से 4 लेडीज ग्राहक भी मौजूद थे।

वहीँ प्रिंकल की तरफ से भी अपनी पिस्टल से जवाबी फायरिंग की गई। हमलावरों की गोलियों से प्रिंकल और उसकी पार्टनर घायल हो गए, जबकि जवाबी फायरिंग के बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। दोनों तरफ से 2 दर्जन से ज्यादा फायर हुए। वहीँ भीड़-भाड़ वाले इलाके में इस तरह ताबड़तोड़ चली गोलियों से लोगों में दहशत फैल गई।

प्राप्त जानकारी अनुसार घायल प्रिंकल और उसकी पार्टनर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रिंकल ने इस हमले के पीछे गैंगस्टर ऋषभ बैनीपाल और अपने ससुराल वालों का हाथ बताया है। फिलहाल दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही डी.सी.पी. जसकिरणजीत तेजा, शुभम अग्रवाल और अन्य पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मौका-ए-वारदात से सीसीटीवी फुटेज भी हासिल कर ली है। पुलिस हमलावरों की पहचान लगाने का प्रयास कर रही है।

डी.सी.पी. लुधियाना जसकिरणजीत सिंह तेजा ने घटना बारे जानकारी देते बताया कि प्रिंकल का कहना है कि नानू व उसके साथियों ने ही वारदात को अंजाम दिया। उसने इसके पीछे अपने ससुराल के कुछ लोगों पर भी आरोप लगाए हैं। पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Leave a Reply