जालंधर : श्री सिद्ध बाबा सोढल सुधार सभा के प्रधान आज्ञा पाल चड्डा जी का निधन हो गया है । बता दे कि वह लंबे समय तक श्री सिद्ध बाबा सोढल सुधार सभा के अध्यक्ष रहे। अनंत चौदस के दिन लगने वाले श्री सिद्ध बाबा सोडल मेले के दौरान मंच लगाकर सेवादारों को सम्मानित करते थे । वे पिछले 65 सालों से श्री सिद्ध बाबा सोडल मंदिर में सेवाएं दे रहे थे। मिली जानकारी अनुसार 78 वर्षीय आज्ञा पाल चड्डा जी पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज़ चल रहा था।