Latest news
VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर

India Living News

Hot News
You are currently viewing लेखक सिमरन अरोड़ा की पहली किताब ‘टर्निंग माई ड्रीम टेबल’ का विमोचन
Author Simran Arora's first book 'Turning My Dream Table' released

लेखक सिमरन अरोड़ा की पहली किताब ‘टर्निंग माई ड्रीम टेबल’ का विमोचन

किताब एक ऐसी लड़की की कहानी पर आधारित है, जिसने अपने सपनों को पूरा करने के लिए कड़ा संघर्ष किया: सिमरन अरोड़ा

जालंधर : लेखिका सिमरन अरोड़ा की पहली किताब ‘टर्निंग माई ड्रीम टेबल’ का विमोचन आज पंजाब प्रेस क्लब जालंधर में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजकुमार मदान, सुरिंदर सिंह छिंदा, हरकीरत सिंह, हरमन सिंह, गुरलीन सिंह ने पुस्तक को रिलीज़ किया। किताब की लेखिका सिमरन अरोड़ा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह किताब एक ऐसी लड़की की कहानी है जो बचपन से ही जीवन में मुकाम हासिल करने का सपना देखती है और उसे पूरा करने के लिए संघर्ष करती है। इस पुस्तक के माध्यम से लेखिका सिमरन ने समाज, विशेषकर लड़कियों को एक सार्थक संदेश देने का प्रयास किया है। लेखिका सिमरन ने कहा कि वह अपनी पहली किताब को लेकर बहुत उत्साहित हैं और उम्मीद करती हैं कि लोगों को यह किताब पसंद आएगी जिससे वह भविष्य में अपनी लेखन यात्रा को जारी रख सके। सिमरन ने कहा कि उन्हें उनके माता-पिता और परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिला। इस अवसर पर आए मुख्य अतिथियों ने सिमरन अरोड़ा को उनकी पुस्तक के लिए बधाई दी।

 


Leave a Reply