Latest news
पंजाब के इन शहरों में रात 8 बजे बजेगा सायरन, रहेगा ब्लैकआउट… होगी मॉक ड्रिल नाैवीं क्लास की छात्रा बनी मां, अमृतसर के युवक पर दुष्कर्म का आरोप पंजाब में 5 दिन लगेंगे बिजली के Cut : पढ़े जानकारी किन जिलों में बिजली कट लगेंगे शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को आपातकालीन सहायता तथा ट्रैफ़िक नियमों के प्रति किया गया जा... क्या आपको पता है दुनिया का सबसे खुशहाल देश कौन सा है ? सक्षम पंजाब न्यूज पेपर के मुख्य संपादक केवल कृष्ण की पत्नी स्वर्गीय मधुबाला की अंतिम शोक सभा में पहु... गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी पर सख्त कानून लागू, दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास और 25 लाख का जुर्माना नेपाल सरकार ने बढ़ाई सख्ती: भारत से तेल, मछली और दवा समेत कई उत्पादों की 'नो एंट्री' जालंधर में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग: 80 झुग्गियों समेत कई फैक्टिरयां आई चपेट में जालंधर में HDFC Bank के ATM पर महिला के खाते से ठगी

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में टाइल कारोबारी से लाखों की लूट, लुटेरों ने पांच सेकेंड में दिया वारदात को अंजाम
robery worth millions from the tile business man in Jalandhar

जालंधर में टाइल कारोबारी से लाखों की लूट, लुटेरों ने पांच सेकेंड में दिया वारदात को अंजाम

जालंधर ( अनुराग ): जेपी नगर में रहने वाले एक टाइल व्यापारी के पैर के पास गोली चला कर लुटेरों ने पैसों से भरा बैग छीन लिया। आरोपितों ने पांच सेकेंड में वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। घटना में किसी भेदी के होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। बैग में लाखों रुपये बताए जा रहे हैं। गोली चलने और लूट की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

टाइल व्यापारी गगन अरोड़ा ने बताया कि वो शहीद बाबू लाभ सिंह नगर में गगन टाइल नाम से शोरूम चलाते हैं। सोमवार देर शाम करीब सात बजे वो अपने घर आए। अभी अपनी गाड़ी से उतरे ही थे कि एक बाइक पर तीन नकाबपोश युवक आए और उसके पास पड़ा पैसों वाला बैग छीनने लगे। उन्होंने विरोध किया तो एक युवक ने पिस्तौल निकाल कर उसके पैर के पास गोली चला दी। इसके बाद लुटेरों ने उस पर पिस्तौल तान दी और उसका बैग छीन कर फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए आरोपित।

 

source link


Leave a Reply